लाइव न्यूज़ :

पवन के. वर्मा का ब्लॉग: ऐसे करें पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई

By पवन के वर्मा | Updated: February 26, 2019 07:03 IST

पाकिस्तान की धूर्तता का एक ज्वलंत उदाहरण है, क्योंकि पाकिस्तान जानता है कि वह दोषी है. सवाल यह है कि भारत को क्या करना चाहिए.

Open in App

संकट के क्षणों में राष्ट्रीय एकता के साथ ही राजनीतिक बुद्धिमत्ता की भी जरूरत होती है. सीआरपीएफ के काफिले पर हुआ आत्मघाती हमला, जिसने हमारे 40 बहादुर जवानों की जान ले ली, ऐसा ही क्षण है. पाकिस्तान के संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. चूंकि जैश पाकिस्तान से निर्बाध रूप से चल रहा है, इसलिए पाकिस्तान का दोषी होना स्वयंसिद्ध है. लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का भाषण, जिसमें उन्होंने भारत से पाकिस्तान की मिलीभगत का सबूत मांगा है, पाकिस्तान की धूर्तता का एक ज्वलंत उदाहरण है, क्योंकि पाकिस्तान जानता है कि वह दोषी है. सवाल यह है कि भारत को क्या करना चाहिए.

सबसे पहले, भारत के लोगों में यह जोरदार भावना है कि पाकिस्तान को उसके किए की सजा मिलनी चाहिए. ऐसी भावना स्वाभाविक है. फिर भी हमारी प्रतिक्रिया आवेगपूर्ण या अविवेकी नहीं होनी चाहिए. यह पूर्व नियोजित और नपीतुली होनी चाहिए. विकल्पों को रणनीतिक रूप से तौला जाना चाहिए और संभावित परिणामों को भी ध्यान में रखना चाहिए. अंतत: तो यह दो परमाणु शक्तियों के बीच का मामला है.

दूसरा, हमें अपने सशस्त्र बलों  की प्रभावशीलता को सुदृढ़ करने के लिए जो भी संभव हो, करना चाहिए. पाकिस्तान जो हमारे खिलाफ छद्म युद्ध चला रहा है वह जल्दी खत्म होने वाला नहीं है. सुसज्जित बल ही इसका मुकाबला कर सकता है. तीसरा, आतंकवादियों के साथ पाकिस्तान की सांठगांठ को उजागर करके अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उसे अलग-थलग करने के अपने प्रयासों को हमें दोगुना करने की आवश्यकता है. इस तरह के प्रयासों को ‘डोजियर डिप्लोमेसी’ से आगे बढ़ाने की जरूरत है, जिसमें हम पाकिस्तान को और सबूत देना जारी रखते हैं, जबकि दुनिया जानती है कि पाकिस्तान का इसमें हाथ है. आखिरकार ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में ही एक सुरक्षित पनाहगाह में पाया गया था.

चौथा, हमें इसका गहन विश्लेषण करने की जरूरत है कि पुलवामा में आखिर चूक कहां पर हुई. क्या वह खुफिया विफलता थी? क्या वहां समन्वय का अभाव था? क्या हम अपेक्षित पूर्वानुमान लगाने में विफल रहे? इस तरह के सवाल पूछना राष्ट्रविरोधी कृत्य नहीं है. वास्तव में यह देशभक्ति है जो  गलतियों से सीखने के लिए प्रेरित करती है. पांचवां, भारत के अन्य हिस्सों में कश्मीरी छात्रों और घाटी के नागरिकों  के खिलाफ हमले बंद होने चाहिए. यह समय राष्ट्रीय एकता का है. जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है. उस राज्य के लोगों पर हमला करके हम सीमापार के आतंकियों के आकाओं के हाथ में ही खेल रहे हैं जो चाहते हैं कि भारत विभाजित हो. 

किसी भी जीवंत लोकतंत्र में, जहां चुनाव नजदीक हों, शांत और दृढ़ सोच पर अक्सर बयानबाजी और तात्कालिक लाभ लेने की सोच भारी पड़ जाती है. हमें ऐसा नहीं होने देना चाहिए. 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो