लाइव न्यूज़ :

सारंग थत्ते का ब्लॉग: सेनाओं के आधुनिकीकरण का दौर

By सारंग थत्ते | Updated: September 12, 2019 12:16 IST

थल सेना के लिए 2600 इंफेंट्री युद्धक वाहन एवं 700 भविष्य की जरूरत के इंफेंट्री युद्धक वाहन खरीदे या बनाए जाएंगे. इसके अलावा भारतीय वायुसेना के लिए मल्टी रोल युद्धक विमान खरीदे जाएंगे.

Open in App

देश पर मंडराते खतरे का समग्र रूप से आकलन करते हुए सरकार ने अपनी तरफ से एक बेहद बड़ा और दूरगामी असरकारक निर्णय लिया है. देश की रक्षा जरूरतों के लिए आने वाले 5 से 7 सालों में 30 अरब डॉलर खर्च किए जाएंगे. दरअसल तीनों सेनाओं ने दो मोर्चों पर एक साथ होने वाले युद्ध को ध्यान में रखते हुए अपनी भविष्य की योजनाओं में कमी को देखते हुए सरकार से पिछले तीन बजट में बढ़ोत्तरी करने की सिफारिश की हुई थी. लेकिन सरकार इस जरूरत को पूरा नहीं कर सकी.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि सरकार ने अब एक व्यापक निर्णय लिया है जिसका मूलमंत्र है कि तीनों सेनाओं की आधुनिकीकरण की लंबित मांगों को त्वरित गति दी जाएगी. थल सेना के लिए 2600 इंफेंट्री युद्धक वाहन एवं 700 भविष्य की जरूरत के इंफेंट्री युद्धक वाहन खरीदे या बनाए जाएंगे. इसके अलावा भारतीय वायुसेना के लिए मल्टी रोल युद्धक विमान खरीदे जाएंगे.

अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में फ्रांस में एक आधिकारिक समारोह में भारतीय रक्षा मंत्री पहले राफेल युद्धक जहाज को ग्रहण करेंगे. 206  में हुए रक्षा सौदे के अंतर्गत 24 राफेल युद्धक जहाज फ्रांस से भारत को मिलने हैं. अगले साल मार्च में इसकी पहली खेप भारत पहुंचेगी.  नौसेना ने भी अपनी दीर्घकालिक योजना को आगे बढ़ाते हुए 200 जहाज, विभिन प्रकार के 500 विमान और हेलिकॉप्टर तथा 24 अटैक पनडुब्बियों की जरूरत को आनेवाले चार साल के दायरे में शामिल किया है.

फिलहाल नौसेना के पास 32 जहाज, 220 विमान और हेलिकॉप्टर तथा पनडुब्बियां मौजूद हैं. इसी तर्ज पर वायुसेना के लिए भी एक व्यापक युद्ध के लिए बंदोबस्त का ब्यौरा तैयार किया जा रहा है. कई हवाई जहाज एवं नए हेलिकॉप्टर इस समय खरीदे गए हैं, लेकिन अभी और की जरूरत रहेगी, इसमें दो राय नहीं है.  

सरकार और रक्षा मंत्रालय के अधीन विभिन रक्षा उत्पादन से जुड़े कार्यक्रम अब देश के दो बड़े प्रमुख शहरों - मुंबई और दिल्‍ली के ऊपर के वायुमंडल को पूर्णरूपेण अभेद्य हवाई सुरक्षा कवच देने के एक विशाल प्रोजेक्ट पर कार्यरत हैं. आने वाले समय में देश में निर्मित अंतरमहाद्वीपीय अग्नि-5 मिसाइल को भी स्ट्रेटेजिक कमांड में अधिकारिक रूप से शामिल करने और देश के सुरक्षा कवच में सहभागी करने की ओर सरकार अग्रसर है.

अमेरिका, चीन, रूस, फ्रांस और उत्तर कोरिया के पास 5000 किमी रेंज की अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली मौजूद है. इस समय भारतीय स्ट्रेटेजिक फोर्सेस की कमान के अधीन अग्नि-] से अम्नि- 4 तक सभी मिसाइलें मौजूद हैं जिनकी मारक क्षमता 700 किमी से 3500 किमी तक है. इनका परीक्षण अब तक सेना ने कई बार स्वयं किया है. 

टॅग्स :भारतीय सेनाइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतड्रोन और रडार तकनीक में नवाचार का मौका, वायुसेना ने मेहर बाबा प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण के लिए पंजीकरण किया आरंभ

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत अधिक खबरें

भारतTMC की निर्ममता ने 'मां' को रुला दिया, माटी को घुसपैठियों के हवाले कर दिया और 'मानुष' को पलायन के लिए मजबूर कर दिया: बंगाल में PM मोदी

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतमुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने बढ़ा दी है अपनी सियासी सक्रियता, जदयू कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में किया शिरकत

भारतसंदेशखलि की रेखा पात्रा और आरजी कर अस्पताल की पीड़िता की मां को चुनाव टिकट देना?, पीएम मोदी बोले-महिलाओं को प्रताड़ित करने वाले गुंडों को पनाह दें रही दीदी?

भारततेजस्वी यादव के बयान पर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कसा तंज, कहा- उन्हें उम्मीद नहीं थी कि तेजस्वी यादव अपने रुख में बदलाव लाएंगे