लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: विवादास्पद जीत के बाद रूस में और मजबूत हुए पुतिन

By शोभना जैन | Published: March 21, 2024 12:33 PM

रूस के राष्ट्रपति पद के लिए हाल ही में (15-17 मार्च) संपन्न हुए चुनाव के पहले ही जिस तरह से चुनाव के नतीजे आने की उम्मीद की जा रही थी

Open in App
ठळक मुद्देपुतिन दिसंबर 1999 से रूस का नेतृत्व कर रहे हैंइस चुनाव के बाद वे 2030 तक रूस के राष्ट्रपति रह सकते हैंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत की निष्पक्ष भूमिका के अनुरूप पुतिन को विजय की बधाई दी

रूस के राष्ट्रपति पद के लिए हाल ही में (15-17 मार्च) संपन्न हुए चुनाव के पहले ही जिस तरह से चुनाव के नतीजे आने की उम्मीद की जा रही थी, ठीक उन्हीं आशाओं के अनुरूप रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन पांचवीं बार राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं।

हालांकि पुतिन भारी बहुमत से चुनाव तो जीत गए, लेकिन उनकी जीत लगातार सवालों के घेरे में है, और जिस तरह से ये चुनाव हुए हैं, चुनावों की विश्वसनीयता को लेकर वहां की ‘एकतरफा व्यवस्था’ और पुतिन की कठोर शासन शैली को अगर दोषी ठहराया जा रहा है तो शासन तंत्र और उनके समर्थक उनकी एक कद्दावर छवि और लोकप्रियता का प्रतीक मान रहे हैं।

पुतिन को 88 प्रतिशत मत भले ही मिले हों, लेकिन एक तरह से बिना किसी विपक्षी नेता के हुए इन चुनावों को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। पुतिन के सामने इस चुनाव में दिखावे स्वरूप सिर्फ तीन उम्मीदवार थे। यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाले किसी भी व्यक्ति को पुतिन के खिलाफ चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी गई थी। उनके सामने जो तीन उम्मीदवार थे वो तीनों ही क्रेमलिन की ओर से खड़े किए गए लोग थे।

जब उनकी जीत हुई और कुल वोट का 87.97 फीसदी हिस्सा पुतिन को मिला तो पुतिन ने कहा कि रूस का लोकतंत्र कई पश्चिमी देशों के लोकतंत्र से कहीं ज्यादा मजबूत है। पुतिन की जीत की छाया सीधे-सीधे यूक्रेन युद्ध पर दिखाई देगी, और इसे दुनिया भर में यूक्रेन युद्ध पर पुतिन को देश में मिले समर्थन के द्योतक के रूप में पेश किया जा रहा है।

इस विजय की घोषणा होने के बाद पुतिन ने कहा- अब रूस और भी ज्यादा ताकतवर और प्रभावशाली बनेगा। उन्होंने रूस-नाटो विवाद को लेकर भी चर्चा करते हुए कहा- ‘अगर अमेरिकी नेतृत्व वाला सैन्य संगठन नाटो और रूस आमने-सामने हुए तो दुनिया तीसरे विश्व युद्ध से एक कदम दूर होगी। मुझे नहीं लगता कि कोई भी ऐसा कुछ चाहेगा।

चीन और उत्तर कोरिया जैसे देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने जहां इस विजय पर पुतिन को बधाई दी, वहीं अमेरिका, यूक्रेन और नाटो गठबंधन के देशों ने इसे निष्पक्ष चुनाव नहीं बताते हुए ‘छद्म’ कहा और कहा कि पुतिन ने अपने राजनीतिक विरोधियों को जेलों में डाल रखा है और अन्य को चुनाव लड़ने से रोका. उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत की निष्पक्ष भूमिका के अनुरूप पुतिन को विजय की बधाई दी

और कहा कि वह दोनों देशों के बीच समय की कसौटी पर खरी उतरी विशेष व सामरिक साझीदारी को और मजबूत करने के लिए उनके साथ आगे काम करने की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं। पुतिन दिसंबर 1999 से रूस का नेतृत्व कर रहे हैं। इस चुनाव के बाद वे 2030 तक रूस के राष्ट्रपति रह सकते हैं।

टॅग्स :रूसचीनPMOनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM Narendra Modi Interview: माओवादियों की भाषा बोल रहे हैं शहजादे, पीएम मोदी बोले-कांग्रेस की सोच घातक...

भारतLok Sabha Elections 2024: "भाजपा को 10 सालों तक ओडिशा में जीत नहीं मिलेगी", नवीन पटनायक का नरेंद्र मोदी की पार्टी पर सीधा हमला

भारतPM Modi Patna Roadshow: पटना में पहली बार पीएम मोदी करेंगे रोड-शो, एसपीजी ने सुरक्षा पर किया फोकस, इन रास्ते पर जानें से बचिए, देखिए रूट

भारतAmit Shah Reply Arvind Kejriwal: '75 साल का रिटायरमेंट नरेंद्र मोदी के लिए नहीं', केजरीवाल पर बोले अमित शाह

भारतArvind Kejriwal In AAP Office: '21 दिन में पूरे देश में घूमूंगा, 1 दिन में 36 घंटे काम करूंगा', 'आप', कार्यालाय से बोले केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "यूपी में समाजवादी पार्टी 'निल बटे सन्नाटा' रहेगी, नहीं मिलेगी एक भी सीट", डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: "अमेठी में कांग्रेस के लिए एकतरफा लड़ाई है, किशोरी लाल शर्मा काफी हैं स्मृति ईरानी के लिए", अशोक गहलोत ने जीत के दावे के साथ कहा

भारतनक्सलियों ने वर्दी उतारकर धारण किया ग्रामीणों की वेशभूषा, पुलिस को गुमराह करने का नया पैंतरा अपनाया

भारतचार धाम यात्रा पर खराब मौसम का साया, 12 और 13 मई को आंधी-तूफान की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भारतNitish Kumar: ...'सॉरी, रामविलास जी के बेटे को वोट दीजिए', नीतीश की फिर फिसली जुबान