लाइव न्यूज़ :

पवन के. वर्मा का ब्लॉग: भारत के लोकतंत्र पर मंडराने न पाएं संकट के बादल

By पवन के वर्मा | Updated: October 6, 2019 05:50 IST

हम एक लोकतांत्रिक राष्ट्र हैं और हमें इस पर गर्व है. लेकिन लोकतंत्र को भी अपनी साख के बारे में समय-समय पर आत्मनिरीक्षण की आवश्यकता होती है. आज ऐसी अनेक बातें हो रही हैं जो चिंता उत्पन्न करती हैं. अगर इन पर अंकुश नहीं लगाया गया तो वे हमारे लोकतांत्रिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

Open in App

नियम-कानून अपनी जीवंतता और गतिशीलता के बिना कागजों का मोटा गट्ठा मात्र बन कर रह जाते हैं. सरकार अगर कानून की भूलभुलैया में उलझकर संविधान के वास्तविक संदेश को भूल जाए तो अधिकार, कर्तव्य और कामों का आवंटन मशीनी बनकर रह जाते हैं. सरकार के कामकाज पर नजर रखने की व्यवस्था बेहद आवश्यक है तभी हम अपने आपको वास्तविक लोकतंत्र समझ सकते हैं अन्यथा उसकी आत्मा धीरे-धीरे गायब होती जाएगी.

यह विचार मेरे मन में तब आए जब मैं अपने लोकतांत्रिक ताने-बाने के कई पहलुओं की समीक्षा कर रहा था. हमारे पास विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हैं और जिस तरह से ये तीनों काम करते हैं, उसी हिसाब से लोकतंत्र कमजोर या मजबूत होता है. विधायिका पर आज भाजपा का प्रभुत्व है. पार्टी के पास आज लोकसभा में भारी बहुमत है, जिसे उसने लोकतांत्रिक चुनावों में जीत के बल पर हासिल किया है. राज्यसभा में भी उसके पास ‘प्रबंधित’ बहुमत है, जो वह विपक्ष के बीच एकजुटता नहीं होने से जुटा पाने में कामयाब है. इसका अनिवार्य रूप से अर्थ यह है कि कोई भी प्रस्तावित विधेयक चाहे वह जैसा हो, सिर्फ इसलिए कानून बन सकता है क्योंकि सत्तापक्ष के पास बहुमत है. इस प्रक्रिया में जो चीज छूट गई है, वह कानून बनाने का चिंतनशील पहलू है, जिसकी अनुपस्थिति में हम लोकतंत्र के आवरण के पीछे विधायी निरंकुशता के शिकंजे में जकड़ते जा रहे हैं.

हालिया समय में अनेक विधेयक इस ‘लोकतंत्रीय बहुमत’ का शिकार हुए हैं. उदाहरण के लिए, ट्रिपल तलाक विधेयक जरूरी था, लेकिन एक प्रभावी और बेहतर कानून बनाने की संभावना को केवल इसलिए नजरंदाज कर दिया गया क्योंकि सत्ता पक्ष इसकी परवाह करने की जरूरत नहीं समझता था कि विपक्ष क्या कह रहा है. प्रस्तावित विधेयक को न तो संसद की प्रवर समिति के पास भेजा गया और न ही विपक्ष द्वारा पेश किए गए रचनात्मक संशोधनों पर कोई ध्यान दिया गया. भाजपा के पास संख्याबल है इसलिए वह जिस भी तरीके से चाहे, कानून पारित करने का अधिकार रखती है.

सरकार द्वारा पारित विधेयकों और निर्णयों को क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी कार्यपालिका के माध्यम से नौकरशाही पर होती है. लेकिन वह हमेशा से लोकतांत्रिक श्रृंखला की सबसे कमजोर कड़ी रहा है. नौकरशाह लिटमस पेपर की तरह होते हैं. ऐसा देखने को मिल रहा है कि वे सत्तारूढ़ प्रतिष्ठान के रंग में ही रंग जाते हैं.

लोकतंत्र में न्यायपालिका अंतिम सहारा होती है और अभी तक वह लोगों की इस अपेक्षा पर खरी भी उतरी है. लेकिन कुछ हालिया फैसले चिंता पैदा करने वाले हैं. दो माह पूर्व दायर एक याचिका पर बिहार के एक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए एक फैसले के आधार पर उन 50 लोगों के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है जिन्होंने खुली चिट्ठी लिखकर मॉब-लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई थी. इनमें रामचंद्र गुहा, मणिरत्नम और अपर्णा सेन जैसी हस्तियों का समावेश है. 

हम एक लोकतांत्रिक राष्ट्र हैं और हमें इस पर गर्व है. लेकिन लोकतंत्र को भी अपनी साख के बारे में समय-समय पर आत्मनिरीक्षण की आवश्यकता होती है. आज ऐसी अनेक बातें हो रही हैं जो चिंता उत्पन्न करती हैं. अगर इन पर अंकुश नहीं लगाया गया तो वे हमारे लोकतांत्रिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इस संदर्भ में मुझे इकबाल की यह पंक्तियां याद आ रही हैं : ‘वतन की फिक्र  कर नादां मुसीबत आने वाली है/तिरी बर्बादियों के मशवरे हैं आसमानों में.’

टॅग्स :इंडियामोदी सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान हाफ़िज़ सईद और मसूद अज़हर को बचाने के लिए सेना ने भारत से लड़ाई लड़ी, पाकिस्तानी नेता का दावा | VIDEO

विश्वUAE के फुजैराह हमले पर पीएम मोदी का सख्त रुख, बोले- "भारत यूएई के साथ पूरी तरह एकजुट"

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह

भारतपीएम मोदी ने आर बालासुब्रमण्यम और डॉ. जोरम अनिया को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त करने की दी मंज़ूरी

क्रिकेट10 मैचों में 17 विकेट, WPL 2026 में मचाया था तहलका, अब T20 वर्ल्ड कप के लिए पहली बार भारतीय टीम में मिली जगह

भारत अधिक खबरें

भारतहमीरपुर में यमुना नदी में पलटी नाव, 5 बच्चों सहित 6 लोग लापता; तलाश में जुटी NDRF की टीमें

भारतबिहार कैबिनेट विस्तार आज: घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक रूट; एयरपोर्ट और जंक्शन जाने के लिए इन रास्तों का करें प्रयोग

भारतबंगाल में शपथ ग्रहण से पहले बवाल! सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या, ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

भारतवामपंथ ने अपनी आखिरी सरकार भी गंवाई 

भारतक्षेत्रीय पार्टियों के लिए गंभीर संक्रमण काल