लाइव न्यूज़ :

अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के भाषण से बिफरी BJP, कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ लाएगी विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 20, 2018 17:23 IST

नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव पर बोलेत हुए राहुल गांधी ने कहा कि उनके मन में विरोधी नेताओं के प्रति कोई गुस्सा नहीं है। भाषण के बाद राहुल ने पीएम मोदी की सीट पर जाकर उन्हें गले लगा लिया।

Open in App

नई दिल्ली, 20 जुलाई: संसद के मॉनसून सत्र 2018 के दौरान कांग्रेस राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जिस तरह के आरोप लगाये उसके प्रति गंभीर रुख अख्तियार करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने की घोषणा की है। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने  कहा, "बीजेपी सांसद राहुल गांधी के खिलाफ झूठ बोलने और संसद को गुमराह करने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएंगे।"

अनंत कुमार ने राहुल गांधी के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "उनका (राहुल का) की हरकत बचकानी थी। वो बड़े हो गये हैं लेकिन अफसोस है कि वो परिपक्व नहीं हुए हैं। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस अध्यक्ष इतने अपरिपक्व हैं और उन्हें इतनी कम जानकारी है।"  राहुल गांधी ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के चुनिंदा उद्योगपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को सदन में चुनौती देते हुए कहा कि वो उनकी आँखों में आँखें डालकर बात नहीं कर सकते। 

राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन पर फ्रांस से राफेल विमानों की खरीद के मामले में देश से तथ्य छिपाने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने आरोप के जवाब में बोलेत हुए रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा कि फ्रांस से संग राफेल डील यूपीए सरकार के समय में शुरू हुई थी। रक्षा मंत्री ने कहा कि फ्रांस के साथ गोपनीयता का समझौता भी यूपीए सरकार में रक्षा मंत्री रहे एके एंटनी ने किया था। 

राहुल गांधी ने संसद में सचमुच ला दिया भूकंप, बौखलाई बीजेपी, पढ़ें भाषण की 15 खास बातें

हालांकि कांग्रेस सांसद अहमद पटेल ने बीजेपी द्वारा विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाए जाने पर राहुल गांधी का बचाव किया। अहमद पटेल ने कहा, "उनका (राहुल) भाषण पूरी तरह तथ्यों पर आधारित था और उन्होंने सरकार पर सवाल उठाया। मुझे लगात है कि उन्हें (सरकार) को इसका जवाब देना मुश्किल होगा। यह बहुत अच्छा भाषण होगा।"

 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :अविश्वास प्रस्तावसंसद मॉनसून सत्रराहुल गाँधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया