लाइव न्यूज़ :

निरंकार सिंह का ब्लॉगः भारतीय मिसाइलों से बेचैन होता चीन

By निरंकार सिंह | Updated: December 28, 2021 13:20 IST

इस मिसाइल टेस्ट को भारत के स्ट्रैटेजिक फोर्स कमांड (एसएफसी) में अग्नि-5 को शामिल करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी है कि भारत को 50 टन वजनी इस मिसाइल का पर्याप्त संख्या में उत्पादन शुरू करने से पहले अभी कुछ और टेस्ट करने हैं।

Open in App

 भारत के लगातार मिसाइल परीक्षणों से चीन बेचैन है। अग्नि-5 के परीक्षण का विरोध वह पहले ही संयुक्त राष्ट्र में कर चुका है। इधर, नए परीक्षणों से उसकी बेचैनी और बढ़ गई है। भारत ने एक ऐसी आत्मनिर्भर शक्ति हासिल की है जो दुनिया के देशों को भारत को लेकर अपने विचार बदलने के लिए भी मजबूर कर देगी। लेकिन भारत की ताकत में अभी और भी इजाफा होने वाला है। भारत ने पिछले सप्ताह 24 घंटे के भीतर लगातार दो बार अर्ध बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। भारतके इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब 24 घंटे के भीतर दो अर्ध बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण हुआ हो। यह मिसाइल सतह से सतह पर मार करने वाली है और 150 से 500 किमी के बीच टारगेट को तबाह कर सकती है। अर्ध बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय का 23 दिसंबर को सुबह ओडिशा तट के डॉ। एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से परीक्षण किया गया था। रक्षा अनुसंधान विकास संगठन द्वारा विकसित ठोस-ईंधन वाली युद्धक मिसाइल भारतीय बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम ‘पृथ्वी रक्षा वाहन’ पर आधारित है।

इसकी ताकत चीन की आंखों में चुभने लगी है। उसे खुद पर मिसाइल हमले का खतरा मंडराने लगा है। चीन ने अग्नि-5 मिसाइल के परीक्षण के पहले ही दबाव बनाने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। डर इतना कि भारत को अग्नि फाइव के टेस्ट से रोकने के लिए चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1172 की दुहाई भी दी, जो भारत पाकिस्तान के बीच आर्म रेस को रोकने के लिए पारित किया गया था। चीन जानता है कि जो ताकत खुद उसके अलावा अमेरिका, रूस, फ्रांस जैसे देशों के पास ही है, वह अब भारत के पास भी है। 

इस मिसाइल टेस्ट को भारत के स्ट्रैटेजिक फोर्स कमांड (एसएफसी) में अग्नि-5 को शामिल करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी है कि भारत को 50 टन वजनी इस मिसाइल का पर्याप्त संख्या में उत्पादन शुरू करने से पहले अभी कुछ और टेस्ट करने हैं। भारत के परमाणु जखीरे को संभालने के लिए साल 2003 में एसएफसी का गठन किया गया था। पृथ्वी और धनुष जैसी कम दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों के अलावा एसएफसी में अग्नि-1, अग्नि-2 और अग्नि-3 मिसाइल पहले से शामिल हैं। चीनी सैन्य विशेषज्ञ सोंग जोंपिंग का कहना है, ‘भारत चीन पर करीबी निगाह रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के साथ मिलाकर सैन्य सिस्टम बना रहा है और ये चीन के लिए सीधा खतरा पैदा करता है।’

टॅग्स :मिसाइलचीनइसरो
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदुनियाभर में आफत?, हांगकांग में आग, 128 मरे, थाईलैंड में बाढ़ से 145 की मौत और श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 56 की मौत

विश्वHong Kong Fire: भीषण आग की चपेट में दर्जनों जिंदगियां, हांगकांड में इमारतों में लगी आग में मरने वालों की संख्या 94 हुई, कई लोग अब भी लापता

विश्वHong Kong fire: मरने वालों की संख्या बढ़कर 65, 279 लोग अब भी लापता, अस्पताल में जूझ रहे 68

भारत"आज देश स्पेस सेक्टर में जो देख रहा वैसा पहले नहीं देखा...", स्काईरूट के इन्फिनिटी कैंपस के उद्घाटन में बोले पीएम मोदी

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारत अधिक खबरें

भारतHoliday Calendar 2026: नए साल 2026 में कितने दिन मिलेगी छुट्टी, जानें कब रहेगा लॉन्ग वीकेंड, पूरी लिस्ट यहां

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकेंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के शनिवार को लखनऊ में करेंगे ऐलान

भारतदेशभर में 2027 में पहली डिजिटल जनगणना, 11,718 करोड़ रुपये होंगे खर्च,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले-जाति आधारित गणना शामिल

भारतआखिर क्यों नगर निगम चुनाव में कर रहे गठजोड़?, अमित शाह से मिलने के बाद महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले-अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर लड़ेंगे