लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: स्वदेशीकरण से सशक्त बनती नौसेना

By योगेश कुमार गोयल | Updated: December 4, 2024 06:35 IST

देश में ही दो परमाणु पनडुब्बियों के निर्माण की भी मंजूरी दी जा चुकी है, जो स्वदेशी हथियारों पर बढ़ रहे विश्वास को दर्शाता है.

Open in App

भारतीय सशस्त्र बलों की समुद्री शाखा भारतीय नौसेना देश की सैन्य ताकत का बहुत अहम हिस्सा है, जो देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. नौसेना के जांबाजों को याद करते हुए प्रतिवर्ष 4 दिसंबर को ‘भारतीय नौसेना दिवस’ मनाया जाता है. यह दिवस 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना की शानदार जीत के जश्न के रूप में मनाया जाता है.

दरअसल 3 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी सेना ने हमारे हवाई और सीमावर्ती क्षेत्र में हमला कर दिया था. पाकिस्तान को उस हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पाकिस्तानी नौसेना के कराची स्थित मुख्यालय को निशाने पर लेकर ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ चलाया गया. इसकी सफलता के बाद भारत-पाकिस्तान युद्ध में जीत हासिल करने वाली भारतीय नौसेना की शक्ति और बहादुरी को सलाम करने के लिए 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाने की शुरुआत हुई.

भारतीय नौसेना दिवस प्रतिवर्ष एक खास विषय के साथ मनाया जाता है, जो उसके रणनीतिक लक्ष्यों से मेल खाता है, जिसमें समुद्री सुरक्षा, तकनीकी प्रगति या रक्षा तत्परता जैसे विषय शामिल हो सकते हैं. भारतीय नौसेना दिवस 2024 का विषय है ‘नवाचार और स्वदेशीकरण के माध्यम से शक्ति और सशक्ति’. चूंकि अरब सागर और हिंद महासागर में चीन लगातार अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में तो चीन से मिलने वाली चुनौतियां निरंतर बढ़ रही हैं, इसीलिए सामरिक विशेषज्ञों का मानना है कि चीनी नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में और अधिक स्थायी उपस्थिति दर्ज कराने पर जोर दे सकती है, जिसे लंबे समय से भारत का समुद्री इलाका कहा जाता रहा है.

रक्षा विश्लेषकों का मानना है कि इस क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य शक्ति का मुकाबला करने की चीन की तैयारियों का भारत पर मिश्रित प्रभाव पड़ा है. हालांकि अपने आसपास के हिंद महासागर क्षेत्र के अधिकांश इलाके में भारत का नियंत्रण है लेकिन रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि नौसेना के पास अभी हेलिकॉप्टरों तथा पनडुब्बियों की कमी है, जिसे दूर करने के लिए गंभीर प्रयास किए जाने की जरूरत है.

नौसेना प्रमुख एडमिरल त्रिपाठी के मुताबिक भारत में 62 युद्धपोत और एक पनडुब्बी निर्माणाधीन हैं और प्रोजेक्ट-75 इंडिया की छह पनडुब्बियों सहित 31 और शक्तिशाली युद्धपोतों और पनडुब्बियों की आवश्यकता को स्वीकार किया गया है, जिसमें नौसेना के लिए 60 यूटिलिटी हेलिकॉप्टर मरीन शामिल हैं. देश में ही दो परमाणु पनडुब्बियों के निर्माण की भी मंजूरी दी जा चुकी है, जो स्वदेशी हथियारों पर बढ़ रहे विश्वास को दर्शाता है.

टॅग्स :नेवीNavy Corpsmanभारतीय नौसेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

भारत18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं?, IFR में दिखेगा 'मेक इन इंडिया' और स्वदेशी आईएनएस 'विक्रांत' का दम

भारतकौन हैं काम्या कार्तिकेयन?, 18 साल में रचा इतिहास

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर