लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: देश में राम राज लाने के प्रबल आकांक्षी थे महात्मा गांधी

By कृष्ण प्रताप सिंह | Updated: January 30, 2024 10:54 IST

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी देश में स्वराज के साथ राम राज के भी प्रबल आकांक्षी थे और इन दोनों के लिए उन्होंने अपनी आखिरी सांस तक कुछ भी उठा नहीं रखा। इससे आगे की बात करें तो वे इन दोनों को अन्योन्याश्रित मानते थे और उनके मन-मस्तिष्क में इन दोनों की तस्वीरें बिल्कुल साफ थीं।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपिता महात्मा गांधी देश में स्वराज के साथ राम राज के भी प्रबल आकांक्षी थेदोनों के लिए उन्होंने अपनी आखिरी सांस तक कुछ भी उठा नहीं रखाइस बात का जिक्र उन्होंने अपनी बहुचर्चित कृति 'मेरे सपनों का भारत' में लिखा है

यह एक सुविदित तथ्य है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी देश में स्वराज के साथ राम राज के भी प्रबल आकांक्षी थे और इन दोनों के लिए उन्होंने अपनी आखिरी सांस तक कुछ भी उठा नहीं रखा। इससे आगे की बात करें तो वे इन दोनों को अन्योन्याश्रित मानते थे और उनके मन-मस्तिष्क में इन दोनों की तस्वीरें बिल्कुल साफ थीं। अपनी बहुचर्चित कृति 'मेरे सपनों का भारत' में उन्होंने लिखा है कि भारत अपने मूल रूप में कर्मभूमि है, भोगभूमि नहीं और इस कर्मभूमि को लेकर मेरा सबसे बड़ा स्वप्न है, राम राज की स्थापना।

लेकिन, संयोग कहें या दुर्योग कि जिस राम राज को लेकर वे इतने आग्रही थे, अपने समूचे जीवन में उसके प्रदाता भगवान राम की राजधानी कहें, जन्मभूमि या राज्य (अर्थात अयोध्या) वे सिर्फ दो बार जा पाए। इनमें 10 फरवरी, 1921 को हुई उनकी पहली अयोध्या यात्रा में दिए गए, इस संदेश की अभी भी कभी-कभार याद हो जाती है कि हिंसा कायरता का लक्षण है और तलवारें कमजोरों का हथियार।

यह भी कहा जाता है कि इस यात्रा में उन्होंने अयोध्या के साधुओं के बीच जाकर उनसे आजादी की लड़ाई लड़ने को कहा और विश्वास जताया था कि देश के सारे साधु, जो उन दिनों 56 लाख की संख्या में थे, बलिदान के लिए तैयार हो जाएं तो अपने तप तथा प्रार्थना से भारत को स्वतंत्र करा सकते हैं।

लेकिन, 1929 में हुई उनकी दूसरी अयोध्या यात्रा अभी तक सर्वथा अचर्चित रह गई है। दूसरी बार वे अपने ‘हरिजन फंड’ के लिए धन जुटाने के अभियान के सिलसिले में 'अपने राम की राजधानी' आए थे। बताते हैं कि इस धन-संग्रह के लिए तत्कालीन फैजाबाद शहर के मोतीबाग में उनकी सभा आयोजित हुई तो एक सज्जन ने उन्हें अपनी चांदी की अंगूठी प्रदान कर दी। लेकिन, वे हरिजन कल्याण के अपने मिशन में अंगूठी का भला कैसे और क्या उपयोग करते? वे सभा में ही उसकी नीलामी कराने लगे, ताकि उसके बदले में उन्हें धन प्राप्त हो जाए। नीलामी में ज्यादा ऊंची बोली लगे, इसके लिए उन्होंने घोषणा कर दी कि जो भी नीलामी में उनसे वह अंगूठी लेगा, उसको वे अपने हाथ से उसे पहना देंगे।

एक सज्जन ने 50 रुपए की बोली लगाई और नीलामी उन्हीं के नाम पर खत्म हो गई, तो वायदे के मुताबिक उन्होंने वह अंगूठी उन्हें पहना दी। लेकिन सज्जन के पास 100 का नोट था। उन्होंने उसे दिया और बाकी के पचास रुपए वापस पाने के लिए वहीं खड़े रहे। थोड़ी देर बाद महात्मा ने उन्हें खड़े देखा और कारण पूछा तो उन्होंने उनसे अपने 50 रुपए वापस मांगे। लेकिन महात्मा ने यह कहकर उन्हें लाजवाब कर दिया कि हम तो बनिया हैं, हाथ आए हुए धन को वापस नहीं करते। वह दान का हो तब तो और भी नहीं। इस पर सभा में उपस्थित लोग हंस पड़े और सज्जन उन्हें प्रणाम करके खुशी-खुशी लौट गए।

टॅग्स :महात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमहात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना और महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू, विदेशी टूर पैकेज पर TCS दरों में सरकार ने की कटौती, जानिए मुख्य

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary: अंग्रेज तो 1917 में ही बापू की जान के दुश्मन बन गए थे?

ज़रा हटकेटाइटल में गांधी लगा देने से आप बाबा नहीं बन जाएगा?, गांधी जी ना बुलेट चलाते थे ना ही जींस टीशर्ट पहनते थे,  तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारतसम्राट चौधरी बने CM, JDU के दो दिग्गज बने डिप्टी CM

भारतभाई सम्राट से मिलकर दी बधाई?, चिराग पासवान ने कहा- नीतीश कामकाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे, वीडियो

भारतकेवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो