लाइव न्यूज़ :

अवधेश कुमार का ब्लॉगः चुनौती बनी पश्चिम बंगाल की हिंसा

By अवधेश कुमार | Updated: May 13, 2019 07:37 IST

चुनाव आयोग ने अपने विशेष पर्यवेक्षक की रिपोर्ट पर प्रदेश का चुनाव 92 प्रतिशत केंद्रीय बलों की निगरानी में कराने का फैसला किया किंतु तीसरे चरण में 50 प्रतिशत ही तैनाती हो सकी. चौथे चरण से 100 प्रतिशत केंद्रीय बलों की तैनाती का फैसला हुआ जो पांचवें चरण में लागू हो सका.

Open in App

पश्चिम बंगाल की चुनाव प्रक्रि या लोकतंत्न के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है. पूरे देश में हिंसा और  बूथ कब्जे की सबसे डरावनी तस्वीरें कहीं से आई हैं तो वो प. बंगाल ही है. भाजपा, वामदल एवं प्रदेश की कांग्रेस इकाई तीनों का तृणमूल कांग्रेस के बारे में एक ही स्वर है- पश्चिम बंगाल से लोकतंत्न गायब है, तृणमूल विरोधी मतदाताओं के लिए निर्भीक होकर मतदान करना अत्यंत कठिन है. 

एक दौर का चुनाव होने के बाद चुनाव आयोग के विशेष पर्यवेक्षक ने कहा कि प. बंगाल की आज वही स्थिति है जो डेढ़ दशक पूर्व बिहार की थी. दूसरे चरण में जो दृश्य और खबरें आईं उनसे साफ हो गया कि स्थानीय पुलिस व प्रशासन वहां निष्पक्ष मतदान नहीं करा सकते. तृणमूल के कार्यकर्ताओं के भय से या फिर अंतर्मन से वे चुनावी धांधली में सहयोगी की भूमिका में हैं. यहां तक कि तृणमूल के कार्यकर्ता यदि हिंसा कर रहे होते हैं तो वे आंखें मूंद लेते हैं. 

चुनाव आयोग ने अपने विशेष पर्यवेक्षक की रिपोर्ट पर प्रदेश का चुनाव 92 प्रतिशत केंद्रीय बलों की निगरानी में कराने का फैसला किया किंतु तीसरे चरण में 50 प्रतिशत ही तैनाती हो सकी. चौथे चरण से 100 प्रतिशत केंद्रीय बलों की तैनाती का फैसला हुआ जो पांचवें चरण में लागू हो सका. छठे चरण के चुनाव में भी वहां भारी हिंसा हुई है. आज तक किसी भी राज्य में 100 प्रतिशत केंद्रीय बल की तैनाती नहीं करनी पड़ी थी. इसी से अनुमान लगा सकते हैं कि वहां स्थिति कितनी डरावनी है. 

यह बात आसानी से कह दी जाती है कि प. बंगाल में राजनीतिक हिंसा कोई नई बात नहीं, यह तो वर्षो से हो रहा है. राजनीतिक हिंसा का एक लंबा दौर चला प. बंगाल में. निजी स्तर पर शोध करने वालों का कहना है कि प. बंगाल में कम से कम 60 हजार राजनीतिक हत्याएं हुई हैं. अन्य कोई राज्य इसके सामने नहीं ठहरता. लेकिन जो पहले हुआ उसके आधार पर आज की हिंसा को सही नहीं ठहराया जा सकता. 

इसका मतलब तो हुआ कि कोई आए प. बंगाल ऐसा ही रहेगा. वास्तव में प. बंगाल की सत्ता संरक्षित और प्रायोजित हिंसा लोकतंत्न के नाम पर सबसे बड़ा धब्बा बन चुकी है. चुनाव आयोग को इसका ध्यान पहले से रखना चाहिए था. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNew Bengal Government: भाजपा ने 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह की घोषणा की, कल होगी विधायक दल की बैठक

भारतअखिलेश यादव का आरोप, 'केंद्रीय बलों से नतीजे बदले गए', बंगाल से की तुलना

भारतपश्चिम बंगाल चुनाव का असर? TMC की करारी हार के बाद अखिलेश यादव की सपा ने IPAC के साथ रद्द किया करार

भारत'जनता ने तिरस्कृत किया, इस्तीफा दें', रवि शंकर प्रसाद का ममता बनर्जी पर हमला...

भारतममता बनर्जी लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही हैं, मदन राठौड़ बोले...

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: समर कैम्प से भागे किशोर 30 किमी दूरी पर मिले, स्कूल प्रबंधन को पता ही नहीं चला बच्चे कैम्प में नहीं

भारतबिहार के नवादा जिले में भेड़ों के झुंड पर आवारा कुत्तों ने कर दिया हमला, 50 भेड़ों की हुई मौत, 13 गंभीर रूप से घायल

भारतबिहार को मिलने जा रहा है और एक बड़ा एयरपोर्ट, रक्सौल में प्रस्तावित हवाई अड्डे के नवनिर्माण को लेकर टेंडर हुआ जारी

भारतWest Bengal: बीजेपी की प्रचंड की जीत के बाद घटाई गई ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के आवासों पर सुरक्षा

भारतराघव चड्ढा का बड़ा बयान, पंजाब ब्लास्ट पर CM पर सवाल, ISI को लेकर घमासान