लाइव न्यूज़ :

तो क्या कर्नाटक जीतकर मोदी-शाह कर देंगे भारत को कांग्रेस-मुक्त, राहुल गांधी साबित होंगे आखिरी मुगल?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 13, 2018 08:10 IST

तो क्या सचमुच मोदी-शाह कर देंगे भारत को कांग्रेस-मुक्त, राहुल गांधी साबित होंगे बहादुर शाह जफर

Open in App

कर्नाटक विधान सभा की 222 सीटों के लिए शनिवार (12 मई) को मतदान हो गये। राज्य की दो सीटों के लिए मतदान 28 मई को होगा। लेकिन बहुमत के लिए जरूरी 113 सीटों का नक्शा 15 मई को नतीजों के आने के साथ ही साफ हो जाएगा। वोटिंग समाप्त होते ही तमाम राष्ट्रीय और क्षेत्रीय चैनलों ने अपने-अपने एग्जिट पोल के नतीजे पेश किये। करीब 12 एग्जिट पोल्स में से 7 में बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने का दावा किया गया है। वहीं इनमें से 5 एग्जिट पोल्स में कांग्रेस को सबसे बड़े दल के रूप में उभरने का अनुमान जताया गया है। खास बात यह है कि किसी भी सर्वे में किसी भी दल के लिए 120 सीटों से ज्यादा पाने का दावा नहीं किया गया है। संदेश साफ है, नतीजे जो भी हों सभी एग्जिट पोल्स एक बात पर एकमत हैं कि चाहे जो भी सबसे बड़ा दल बने, उसे बहुमत के कुछ ही ऊपर नीचे रहना है। इस बात की भी बहुत संभावना है कि किसी भी दल को बहुमत न मिले। ऐसे में जेडीएस की भूमिका अहम हो जाएगी। त्रिशंकु विधान सभा की स्थिति में सरकार उसी की बनेगी जिसे जेडीएस समर्थन देगा।

पिछले कुछ चुनावों के सबक याद रखें तो त्रिशंकु विधान सभा की स्थिति में ज्यादा संभावना बीजेपी की सरकार बनने की रहेगी। मौजूदा दौर में अमित शाह को गठबन्धन सरकार का सबसे बड़ा मास्टरमाइंड कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी। बीजेपी के लिए कर्नाटक में सरकार बनाना कई कारणों से जीवन-मरण का सवाल है। सबसे पहले तो नरेंद्र मोदी और अमित शाह के बहुउल्लिखित "कांग्रेस मुक्त भारत" के उद्देश्य की पूर्ति के लिए इस बड़े राज्य से कांग्रेस को सत्ता से बाहर करना जरूरी हो जाएगा। अगर कर्नाटक से कांग्रेस बाहर हुई तो उसके पास केवल मिजोरम, पंजाब और पुदुच्चेरी बचेंगे। इन तीनों में कुल 15 लोक सभा सीटें आती हैं। यानी कांग्रेस के कर्नाटक से बाहर होते ही उसकी हालत कई क्षेत्रीय दलों से भी खराब हो जाएगी। 

कर्नाटक: 12 में से 7 एग्जिट पोल्स में बीजेपी को लीड, 5 में कांग्रेस सबसे बडी़ पार्टी, देखें पूरी लिस्ट

कर्नाटक इसलिए भी बीजेपी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि ये पहला दक्षिण भारती राज्य है जहाँ बीजेपी की सरकार बनी थी। इस लिहाज से बीजेपी के लिए कर्नाटक दक्षिण भारत का प्रवेश द्वार है। केरल के पिछले विधान सभा चुनाव में बीजेपी ने इतिहास में पहली बार अपना खाता तो खोल लिया लेकिन अब भी वो कांग्रेस और सीपीएम से काफी पीछे है। तमिलनाडु में जयललिता के निधन और करुणानिधि के बुढ़ापे की वजह से जो राजनीतिक निर्वास तैयार हो रहा था उसे भरने के लिए दो महारथी पहले से तैयार बैठे हैं। ये दोनों महारथी रजनीकांत और कमल हासन जयललिता और करुणानिधि की तरह ही सिनेमा से सम्बन्ध रखते हैं। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी क्षेत्रीय दलों और कांग्रेस का ही प्रभाव ज्यादा है।  ऐसे में दक्षिण में पैर पसारने के लिए कर्नाटक बीजेपी की बड़ी जरूरत है। 

2019 के फाइनल से पहले पहला सेमीफाइनल है कर्नाटक, राजस्थान-मध्य प्रदेश चुनाव में होगा दूसरा सेमीफाइनल

कर्नाटक विधान सभा चुनाव पहला चुनाव है जिसमें नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी खुलकर आमने-सामने थे। गुजरात चुनाव के मतदान के बाद राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बने थे। कर्नाटक चुनाव के लिए मतदान होने से पहले ही राहुल गांधी ने खुलकर कह दिया कि 2019 में मौका लगा तो उन्हें प्रधानमंत्री बनने से कोई ऐतराज नहीं। कर्नाटक में वोटिंग से ठीक पहले राहुल का पीएम पद की उम्मीदवार पेश करने से चुनाव सीधे-सीधे उनके और पीएम मोदी के पर्सनल क्लैश में बदल गया है। राहुल ने पीएम मोदी को बहस की चुनौती देकर भी इस तुलना को हवा दी। इस साल के आखिर तक राजस्थान और मध्य प्रदेश विधान सभा के भी चुनाव हो सकते हैं। इन दोनों राज्यों में भी कर्नाटक की तरह बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला होगा। राहुल और पीएम मोदी आमने-सामने होंगे। और ये चुनाव 2019 के लोक सभा चुनाव के रिहर्सल की तरह होंगे। ऐसे में बीजेपी पहले ही खुले मुकाबले में ये साबित करने की कोशिश करेगी कि राहुल पीएम मोदी को गंभीर चुनौती देने की स्थिति में नहीं हैं।

अगर पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह कर्नाटक में विजय ध्वज फहराने में कामयाब रहे तो सबसे बड़ा संकट राहुल गांधी के सामने होगा। अगर राहुल कर्नाटक मोदी और शाह के हाथों हार गये तो ये पूछना लाजिमी है कि कहीं वो नेहरू-गांधी परिवार के बहादुर शाह जफर तो नहीं साबित होंगे।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018नरेंद्र मोदीअमित शाहराहुल गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजनता दल (सेक्युलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह