लाइव न्यूज़ :

IAS corruption: भ्रष्टाचार के भंवर में फंसते नए आईएएस अधिकारी

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: August 19, 2024 05:23 IST

IAS corruption: सिविल सेवा परीक्षा-2018 में छठा स्थान पाने और अपनी सफलता पर अनेक कहानियां लिखने वाले गुप्ता पर जो आरोप लगाए गए हैं, वे उनके गढ़चिरोली से लेकर धुलिया तक के प्रशिक्षण काल के बताए जा रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर के अपर आयुक्त ने अब गढ़चिरोली के आरोपों पर जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए हैं. विधायक के आरोपों से लेकर कामकाज के दौरान गड़बड़ियों के प्रमाण मिलना गंभीर है. सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से सर्वोच्च प्रतिभाओं का चयन करता है.

IAS corruption: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों के कदाचार इन दिनों खासी चर्चा में हैं. यह बात प्रशिक्षु अधिकारी पूजा खेड़कर के साथ आरंभ होने के बाद काफी गरमा गई है. कहीं भ्रष्टाचार की बात है तो कहीं सक्षम होने पर सवालिया निशान लग रहा है. ताजा उदाहरण में सांगली के महानगर पालिका के आयुक्त शुभम गुप्ता का नाम सामने है. सिविल सेवा परीक्षा-2018 में छठा स्थान पाने और अपनी सफलता पर अनेक कहानियां लिखने वाले गुप्ता पर जो आरोप लगाए गए हैं, वे उनके गढ़चिरोली से लेकर धुलिया तक के प्रशिक्षण काल के बताए जा रहे हैं.

राज्य सरकार के आदिवासी विकास विभाग नागपुर के अपर आयुक्त ने अब गढ़चिरोली के आरोपों पर जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए हैं. हालांकि प्रशासनिक अधिकारी गुप्ता अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन कर चुके हैं, किंतु शिकायतों की जांच के बाद ही राज्य सरकार किसी कार्रवाई के लिए मजबूर हुई है.

स्पष्ट है कि विधायक के आरोपों से लेकर कामकाज के दौरान गड़बड़ियों के प्रमाण मिलना गंभीर है. वह भी उस स्थिति में जब अधिकारी प्रशिक्षण अवधि में कार्यरत हो. यह माना जाता है कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) देश के बेहतरीन संस्थानों में से एक है और वह सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से सर्वोच्च प्रतिभाओं का चयन करता है,

जिनसे केवल अच्छे काम की अपेक्षा ही नहीं बल्कि समूची व्यवस्था को अच्छा बनाने की भी उम्मीद रखी जाती है. पिछले कुछ सालों में मेधावी विद्यार्थियों के विदेशों में जाने के चस्के पर रोक लगाने में भारतीय प्रशासनिक सेवा ही सक्षम साबित हुई है, जिसे अनेक होनहार युवकों ने अपना कैरियर बनाया है.

वे इस सेवा में सिर्फ इसलिए आए, क्योंकि उन्हें देश और अपने समाज के लिए कुछ अच्छा करना था. किंतु उनका भी भ्रष्टाचार के भंवर में फंसना केवल आश्चर्यजनक ही नहीं, बल्कि चिंताजनक है. पहले गलत तरीकों से सेवा में प्रवेश पाना और बाद में अनुचित आचरण करना गंभीर चिंता का विषय है.

अक्सर सुनने में आता है कि अनेक युवाओं ने लाखों रुपए की निजी नौकरी को छोड़कर सिविल सेवा को अपनाया,  जिसके पीछे उनका कारण अपनी प्रतिभा और योग्यता का लाभ देना था. लेकिन इन दिनों जिस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही हैं, वे नई पीढ़ी के मन में निराशा का भाव भी जगा रही हैं.

वह नकारात्मक सोच रखने वालों की इस धारणा को मजबूत कर रही हैं कि अधिकतर आईएएस अधिकारी भ्रष्ट हैं या अक्षम हैं या दोनों भी हैं. निश्चित ही इस परिदृश्य के बाहर आना आवश्यक है. सेवा की कमियों और कमजोरियों को दूर करना जरूरी है.

यद्यपि अन्य पेशों की तुलना में आईएएस अधिकारी के लिए कोई भी लिखित या अलिखित व्यवहार का कोड नहीं है. वे पेशेवर भी नहीं माने जाते हैं. ऐसे में उनसे आत्मानुशासन की ही अपेक्षा होती है. उसे तोड़ने पर समस्याएं खड़ी होती हैं. ताजा घटनाएं भी कुछ यही संदेश दे रही हैं और ठोस निराकरण किए जाने की अपेक्षा रख रही हैं. 

टॅग्स :IASNagpur
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतबिहार में 1 अप्रैल से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान?, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा- यातायात, स्वच्छता और नागरिक सुविधा पर दें ध्यान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे