लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: आंदोलनों को शांत करे सरकार

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: January 8, 2020 07:17 IST

जेएनयू की फीस-वृद्धि का मुद्दा भी जुड़ गया. पांच साल का अंदर दबा हुआ सही या गलत गुस्सा अब एकदम बाहर फूट रहा है. नौजवान इसकी अगुवाई कर रहे हैं. उनमें सभी तबके के  लोग शामिल हैं. जेएनयू में हुई गुंडागर्दी ने देश के सभी नौजवानों पर उल्टा असर डाला है.

Open in App

युवा आंदोलनों और प्रदर्शनों की आग अब सिर्फ भारत के कोने-कोने में ही नहीं, विदेशों में भी फैल रही है. इससे विदेशों में भारत की छवि धूमिल पड़ रही है. दबी जुबान से ही हमारे मित्न राष्ट्र भी हमारी आलोचना कर रहे हैं. इसका कारण क्या है? यदि गृह मंत्नी अमित शाह की मानें तो इन सारे आंदोलनों और तोड़-फोड़ के पीछे कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों का उकसावा है. इस आंदोलन की आग के फैलने का ठीकरा सिर्फ विपक्षी दलों के माथे फोड़ देना शुतुरमुर्ग-नीति ही कहलाएगा. इसकी बहुत ज्यादा जिम्मेदारी भाजपा की अपनी है. 

उसने तीन तलाक को आपराधिक घोषित करना, बालाकोट हवाई हमला और कश्मीर से 370 के विशेष प्रावधानों की समाप्ति जैसे काम ऐसे किए कि उसे जनता का व्यापक समर्थन मिला लेकिन शरणार्थियों को नागरिकता देने का ऐसा विचित्न कानून उसने बनाया कि देश के न्यायप्रिय लोगों को उसका जबर्दस्त विरोध करने का मौका मिल गया. नागरिकता रजिस्टर जैसी उत्तम और सर्वस्वीकार्य जैसी चीज भी उक्त कानून का शिकार बन गई. जो तीन अच्छे काम किए गए थे, उनसे भी नाराज लोगों को अब अपना गुस्सा प्रकट करने का मौका मिल गया. 

इसी में जेएनयू की फीस-वृद्धि का मुद्दा भी जुड़ गया. पांच साल का अंदर दबा हुआ सही या गलत गुस्सा अब एकदम बाहर फूट रहा है. नौजवान इसकी अगुवाई कर रहे हैं. उनमें सभी तबके के  लोग शामिल हैं. जेएनयू में हुई गुंडागर्दी ने देश के सभी नौजवानों पर उल्टा असर डाला है. मुझे शंका है कि कहीं यह किसी आंधी का रूप धारण न कर ले. बेहतर तो यह होगा कि जेएनयू में गुंडागर्दी करनेवाले लोगों को सरकार पकड़े और दंडित करे. दूसरा काम वह यह करे कि नागरिकता संशोधन विधेयक फिर से संशोधित करे. उसमें से या तो मजहब की शर्त हटा दे। या फिर उसमें सभी मजहबों को जोड़ ले.

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र