लाइव न्यूज़ :

जिला परिषद चुनावः कांग्रेस के समर्थन से बना बीजेपी का डूंगरपुर जिला प्रमुख!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 14, 2020 16:37 IST

दिलचस्प बात यह है कि पिछली बार के राजस्थान के सियासी संकट से सीएम अशोक गहलोत की सरकार को बचाने के लिए बीटीपी के ही दो विधायकों ने समर्थन किया था.

Open in App
ठळक मुद्देजिला परिषद की 27 सीटों में से बीटीपी समर्थित 13 निर्दलीय जीतकर आये थे, तो कांग्रेस के 6 और बीजेपी के 8 उम्मीदवार जीते थे.बीटीपी को हराने के लिए पहली बार दो एकदम विरोधी राष्ट्रीय दल बीजेपी और कांग्रेस ने हाथ मिलाया.

सियासत में केवल सत्ता ही सत्य है, सिद्धांत बेमतलब हैं, इसे साबित किया है राजस्थान के डूंगरपुर जिले में संपन्न जिला प्रमुख चुनाव ने, जिसमें डूंगरपुर जिला परिषद के जिला प्रमुख पद पर कांग्रेस के समर्थन से बीजेपी ने अपना जिला प्रमुख बनाया है.

जिला प्रमुख पद पर निर्दलीय नामांकन भरकर चुनाव लड़ने वाली बीजेपी की सूर्या अहारी ने कांग्रेस के समर्थन से बीटीपी समर्थित पार्वती को एक वोट से हराकर जिला प्रमुख पद पर जीत हासिल की है. उल्लेखनीय है कि जिला परिषद की 27 सीटों में से बीटीपी समर्थित 13 निर्दलीय जीतकर आये थे, तो कांग्रेस के 6 और बीजेपी के 8 उम्मीदवार जीते थे.

जाहिर है, कांग्रेस या बीजेपी में से किसी के भी पास बहुमत नहीं था, जिसके नतीजे में जिला प्रमुख चुनाव में बीटीपी को हराने के लिए पहली बार दो एकदम विरोधी राष्ट्रीय दल बीजेपी और कांग्रेस ने हाथ मिलाया, जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा और बीजेपी ने सियासी आपदा को जीत के अवसर में बदल दिया.

ऐसा नहीं है कि विरोधी विचारधारा के दल सत्ता के लिए एकसाथ नहीं आए हों, आपातकाल के बाद सारे गैर-कांग्रेसी दल एक मंच पर थे, तो ऐसे ही अनेक मौकों पर गैर-कांग्रेसी या गैर-भाजपाई दल एक मंच पर आते रहे हैं, किन्तु बीजेपी और कांग्रेस के एकसाथ आने का यह चमत्कारिक उदाहरण है.

यह बात अलग है कि केन्द्र में पीएम मोदी की सरकार आने के बाद कांग्रेस मुक्त भारत की कल्पना के चलते बीजेपी का तेजी से कांग्रेसीकरण किया गया है और अनेक प्रमुख कांग्रेसी नेताओं को बीजेपी ने अपनी पार्टी में शामिल किया है.

दिलचस्प बात यह है कि पिछली बार के राजस्थान के सियासी संकट से सीएम अशोक गहलोत की सरकार को बचाने के लिए बीटीपी के ही दो विधायकों ने समर्थन किया था, लेकिन अब बीटीपी नेता छोटूभाई वसाना ने ट्वीट किया है- बीजेपी, कांग्रेस एक हैं, राजस्थान सरकार से बीटीपी अपना समर्थन वापस लेगी.

याद रहे, दक्षिण राजस्थान के इस क्षेत्र की लंबे समय से उपेक्षा हो रही है, बीसवीं सदी में भीखाभाई, मामा बालेश्वर दयाल, हरिदेव जोशी आदि प्रमुख नेताओं की विशेष कोशिशों के कारण इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने लगी थी और स्थानीयवाद की धारणा कमजोर पड़ी थी, लेकिन पिछले लंबे से यह क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से दूर होता जा रहा है!

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावराजस्थानजयपुरअशोक गहलोतवसुंधरा राजेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील