लाइव न्यूज़ :

डॉ. शिवाकांत बाजपेयी का ब्लॉग: कोरोना वायरस के डर से नमस्ते को अपनाने की ओर बढ़ती दुनिया

By डॉ शिवाकान्त बाजपेयी | Updated: March 22, 2020 09:52 IST

‘नमस्ते’ शब्द की व्युत्पत्ति संस्कृत से हुई है जिसका अर्थ है आपको नमन अर्थात् नम्रता के साथ अभिवादन करना. यदि इस शब्द की प्राचीनता और प्रचलन के संदर्भ में विचार करें तो इसका प्रयोग वैदिक काल से ही दिखाई देता है और रामायण, महाभारत एवं पुराणों में तो इस शब्द का प्रचुरता से प्रयोग किया गया है. इस प्रकार हमारा नमस्ते दुनिया के सर्वाधिक प्राचीनतम अभिवादनों में गिना जा सकता है.

Open in App

पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सम्मान में अहमदाबाद में नमस्ते ट्रम्प नामक भव्य कार्यक्र म की पूरी  दुनिया में व्यापक चर्चा हुई थी. हालांकि यह चर्चा एक लाख से अधिक लोगों की उपस्थिति के कारण अधिक थी किंतु उस पूरे कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्रबिंदु एक ही शब्द था नमस्ते. जी हां, आज नमस्ते की पूरे विश्व में चर्चा है और उसे अपनाने  के लिए सभी लालायित हैं. इस भारतीय संबोधन को प्रयोग में लाने की अपील अमेरिका, इजराइल, फ्रांस सहित दुनिया के अनेक राष्ट्राध्यक्षों द्वारा की जा रही है. किंतु ये अपील यूं ही नहीं है.

जैसा कि हम सभी जानते हैं, इस समय भारत समेत दुनिया के अधिकतर देश कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहे हैं. यह बीमारी लोगों में एक दूसरे के संपर्क में आने, हाथ मिलाने से, (जो कि वैश्विक स्तर पर अभिवादन करने का सर्वाधिक प्रचलित तरीका है) होती है. कोरोना के खौफ के चलते ही सही, आज नमस्ते दुनिया के अभिवादन करने के विभिन्न तरीकों में सर्वाधिक आसान और लोकप्रिय अभिवादन बन चुका है जिसमें किसी को स्पर्श करने की जरूरत नहीं होती.

‘नमस्ते’ शब्द की व्युत्पत्ति संस्कृत से हुई है जिसका अर्थ है आपको नमन अर्थात् नम्रता के साथ अभिवादन करना. यदि इस शब्द की प्राचीनता और प्रचलन के संदर्भ में विचार करें तो इसका प्रयोग वैदिक काल से ही दिखाई देता है और रामायण, महाभारत एवं पुराणों में तो इस शब्द का प्रचुरता से प्रयोग किया गया है. इस प्रकार हमारा नमस्ते दुनिया के सर्वाधिक प्राचीनतम अभिवादनों में गिना जा सकता है. प्राय: देवी-देवताओं के आह्वान के संदर्भ में इसका बहुधा नाम लिया जाता है यथा सूर्याय नम:, चंद्राय नम: आदि और ओम नम: शिवाय तो इसका सर्वोत्कृष्ट उदाहरण है. जैसे ही हम नमस्कार के लिए करबद्ध होते हैं उस स्थिति में हाथ हमारे वक्षस्थल(छाती) पर होते हैं और सिर को भी झुकाना होता है और इस प्रकार की स्थिति में शरीर में स्थित अनाहत चक्र, आज्ञा चक्र आदि भी सक्रिय हो जाते हैं. वैसे भी नमस्ते एक प्रकार की  योग मुद्रा भी है जिसके प्रयोग से भिन्न प्रकार के लाभ भी होते हैं. भाषा शास्त्नीय अध्ययन के आधार पर यहां यह भी उल्लेखनीय है कि संस्कृत की इसी नम धातु से नमस भी बना है और यह अपनी यात्ना करते हुए प्राचीन पारसी  ग्रंथ  जेंद अवेस्ता में  निमह, और पहलवी में  नमास हो गया जो बाद में फारसी में नमाज के रूप में शामिल हो गया. रोचक यह है कि अरबी में भी यह शब्द फारसी से आया है तथा अरबी, फारसी, उर्दू और हिंदी में इससे बने अनेक  शब्द मिलते हैं जैसे नमाजी, निमाज, नमाजगुजार आदि.

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाडोनाल्ड ट्रम्पलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी ने की ट्रंप पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा, बोले- 'लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं'

विश्वट्रंप पर हमले का बड़ा अपडेट, सामने आई हमलावर की फोटो; सुरक्षा बलों ने मौके पर ही दबोचा

विश्वट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक? हिल्टन होटल में गूंजी गोलियों की आवाज, ट्रंप और फर्स्ट लेडी को छोड़ना पड़ा डिनर

विश्वइजरायल-लेबनान वॉर पर ब्रेक, ट्रंप ने किया ऐलान, 3 हफ्तों के लिए बढ़ा सीजफायर; शांति वार्ता के संकेत

विश्वIran Travel Advisory: ईरान की यात्रा से बचें, भारत सरकार की नागरिकों को सख्त चेतावनी, 'हवाई या सड़क मार्ग का न करें इस्तेमाल'

भारत अधिक खबरें

भारतपीएम मोदी ने जनगणना 2027 में जन-भागीदारी पर दिया जोर, जानिए 'मन की बात' के संबोधन की बड़ी बातें

भारतIGI एयरपोर्ट पर उड़ान से पहले इंजन में लगी आग, दिल्ली-ज्यूरिख जाने वाली स्विस फ्लाइट के 6 यात्री घायल

भारतकौन थे रघु राय?, 1984 भोपाल गैस त्रासदी की वो तस्वीरें?

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

भारत25 अप्रैल साल 2026 का सबसे गर्म दिन?, दिल्ली भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस?, सामान्य से 5.1 डिग्री और 24 अप्रैल के तापमान से 1 डिग्री अधिक