लाइव न्यूज़ :

वैक्सीन आतुर देश में संभावित नजारे, पीयूष पांडे का ब्लॉग

By पीयूष पाण्डेय | Updated: December 5, 2020 18:19 IST

हर विधायक मंत्नी बनने की उम्मीद पाले रहता है, वैसे ही हर हिंदुस्तानी यथाशीघ्र वैक्सीन पाने की उम्मीद पाले बैठा है. वैसे, वैक्सीन सीधे रास्ते से नहीं आई तो टेढ़े रास्ते से आएगी.

Open in App
ठळक मुद्देवैक्सीन बसंत बहार आते-आते यानी फरवरी तक भारत आ जाएगी. अमेरिका, रूस, ब्रिटेन में बनी वैक्सीन भारत कब पहुंचेगी, इसकी गारंटी कोई नहीं ले सकता.

दिल्ली से मुंबई जाने वाली रेलगाड़ी ही कई बार 8-10 घंटे विलंब से पहुंचती है. ऐसे में अमेरिका, रूस, ब्रिटेन में बनी वैक्सीन भारत कब पहुंचेगी, इसकी गारंटी कोई नहीं ले सकता.

लेकिन जिस तरह हर विधायक मंत्नी बनने की उम्मीद पाले रहता है, वैसे ही हर हिंदुस्तानी यथाशीघ्र वैक्सीन पाने की उम्मीद पाले बैठा है. वैसे, वैक्सीन सीधे रास्ते से नहीं आई तो टेढ़े रास्ते से आएगी. मतलब, जब तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद आतंकवादी भारतीय सीमा में घुस आते हैं, बिना वीजा-पासपोर्ट के बांग्लादेशी घुसपैठ कर लेते हैं, तो वैक्सीन क्यों नहीं आ सकती? अपना अंदाजा यह है कि वैक्सीन बसंत बहार आते-आते यानी फरवरी तक भारत आ जाएगी. मुझे वैक्सीन को आतुर राष्ट्र की कुछ तस्वीरें दिखाई दे रही हैं.

दृश्य-1वैलेंटाइन डे पर हर प्रेमिका की डिमांड होगी कि प्रेमी बिना लाइन में लगवाए उसके लिए वैक्सीन का इंतजाम करे. इतना ही नहीं, संभव हो तो उसके परिजनों के लिए भी वैक्सीन का जुगाड़ करे. वैलेंटाइन सप्ताह में गिफ्ट बेचने वाले बड़े शोरूम वैक्सीन फ्री दे सकते हैं.

दृश्य-2कई लड़के वाले लड़की वालों से दो-टूक कह सकते हैं कि बारातियों का स्वागत वैक्सीन से करें व बारात के पहुंचने पर सबसे पहले वैक्सीन दूल्हे के फूफा को लगाई जाए.

दृश्य-3अखबारों में खबरें छपेंगी कि वैक्सीन से भरा ट्रक लूटा गया. हाईवे पर चार बदमाशों ने वैक्सीन से भरे ट्रक को रोका और फिर ड्राइवर व सुरक्षाकर्मियों को घायल कर पूरा ट्रक लेकर फरार हो गए. हालांकि पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि ट्रक में रखे 10 किलो सोने को लुटेरों ने हाथ तक नहीं लगाया.

दृश्य-4मेरी कमीज तेरी कमीज से उजली की तर्ज पर मेरी कंपनी की वैक्सीन दूसरी कंपनी की वैक्सीन से ज्यादा असरदार वाले विज्ञापन अखबारों में दिखेंगे. जाहिर सी बात है कि बॉलीवुड के बड़े सितारे बड़ी कंपनियों की वैक्सीन बेचेंगे और छोटी कंपनियां चंगू-मंगू मॉडल लाकर अपना माल बेचेंगी.

दृश्य-5अपहरण के बाद फिरौती में वैक्सीन मांगी जा सकती है. डकैत कहेंगे- बेटे की सलामती चाहते हो तो एक हजार वैक्सीन काली पहाड़ी के पीछे छोड़ आओ क्योंकि हमारा गैंग हॉस्पिटल में लाइन में लगकर वैक्सीन नहीं लगवा सकता.  कुल मिलाकर वैक्सीन आने के शुरुआती एक-दो महीने दिलचस्प नजारे दिखेंगे. जिनकी जेब में नोट हैं, वो प्रीमियम ग्राहक होंगे और हर हाल में पहले वैक्सीन लेंगे.

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

भारत25 अप्रैल साल 2026 का सबसे गर्म दिन?, दिल्ली भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस?, सामान्य से 5.1 डिग्री और 24 अप्रैल के तापमान से 1 डिग्री अधिक

भारतMaharashtra: नागपुर डीएम ऑफिस में राजस्व सहायक ₹5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भारत‘लोकमत सुर ज्योत्सना’ राष्ट्रीय संगीत अवार्ड समारोह से दिल्ली मंत्रमुग्ध, पद्मश्री कैलाश खेर के गीतों से सजी शाम में दिग्गज गायकों का सम्मान

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर