लाइव न्यूज़ :

Coronavirus पर प्रकाश बियाणी का ब्लॉग, जीवन बचाएं या आजीविका

By Prakash Biyani | Updated: April 14, 2020 17:13 IST

स्वीडन की विदेश मंत्नी ऐने लिंडे कहती हैं कि लोग अपनी जिम्मेदारी खुद लें. ज्यादा से ज्यादा लोगों में वायरस फैलता है तो लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और वायरस कमजोर पड़ता है.

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकन पूंजीपतियों के अनुसार सुनामी और बर्फबारी जैसी प्राकृतिक आपदाओं से हर साल लाखों लोग मरते हैं.इस साल कोरोना से मर रहे हैं. अमेरिकन्स के लिए जीवन से ज्यादा जरूरी है आजीविका.

दुनिया में कोरोना से जितने लोग मरे हैं उनमें से तीन चौथाई मौतें यूरोप में हुई हैं, इन देशों की पूंजीवादी सरकारें अपने नागरिकों से उम्मीद करती हैं कि वे कोरोना के साथ जीना सीखें.

स्वीडन की विदेश मंत्नी ऐने लिंडे कहती हैं कि लोग अपनी जिम्मेदारी खुद लें. ज्यादा से ज्यादा लोगों में वायरस फैलता है तो लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और वायरस कमजोर पड़ता है. इसी तरह अमेरिकन पूंजीपतियों के अनुसार सुनामी और बर्फबारी जैसी प्राकृतिक आपदाओं से हर साल लाखों लोग मरते हैं.

इस साल कोरोना से मर रहे हैं. अमेरिकन्स के लिए जीवन से ज्यादा जरूरी है आजीविका. वे इस बात से चिंतित हैं कि कोरोना महामारी के बाद 1.5 करोड़ लोगों ने बेरोजगारी पैकेज से सहायता के आवेदन किए हैं. यही कारण है कि अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प लॉकडाउन के पक्षधर नहीं हैं और बिना हिचक कहते हैं कि अमेरिका में कोरोना महामारी से 2 से 2.5 लाख लोग मरेंगे.

हमारे यहां लोकतंत्न है और हम मानवतावादी हैं. यही कारण है कि हमारे प्रधानमंत्नी नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन की घोषणा करते हुए कहा था- ‘जान है तो जहान है.’ देश में संपूर्ण लॉकडाउन हुआ तो सारी आर्थिक गतिविधियां थम गईं. देश की आधी से ज्यादा आबादी की दैनिक कमाई के स्रोत बंद हो गए.

याद करें करोड़ों दिहाड़ी मजदूर बच्चों को कंधे पर और सामान की पोटली सिर पर रखकर हजारों किमी की पैदल यात्ना पर निकल पड़े पर उन्होंने न कानून तोड़ा और न दंगे किए. इसी तरह अपर्याप्त संसाधनों के बीच सीमा पर तैनात फौजी की तरह हमारे देश के चिकित्सकों और सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया.

सीमित संसाधनों में जीने के हमारे स्वभाव का सुफल मिला और दुनिया भारत के कोरोना महामारी मैनेजमेंट को सराह रही है. और अब कोरोना महामारी से उबरने के संकेत मिले तो प्रधानमंत्नी ने भी ‘जान है तो जहान है’ वाले संदेश को बदल दिया है- ‘जान भी और जहान भी’. इसका आशय है अब सरकार की प्राथमिकता लोगों की जान बचाने के साथ उनकी आजीविका भी है.

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाइटलीदिल्लीचीनडोनाल्ड ट्रम्पशी जिनपिंगनरेंद्र मोदीकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी