लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: जल-जमीन-जन के लिए खतरा बन रहे कीटनाशक

By पंकज चतुर्वेदी | Updated: August 24, 2023 09:22 IST

खेती-किसानी में रसायन के इस्तेमाल से किसानों को सांस की बीमारी, कैंसर हो रहा है। यह बात हाल ही में प्रबंधन अध्ययन अकादमी, लखनऊ और हैदराबाद द्वारा हिमाचल प्रदेश में 22 विकास खंडों के किसानों पर हुए सर्वेक्षण से सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देखेती-किसानी में रसायन के इस्तेमाल से किसानों को सांस की बीमारी, कैंसर हो रहा हैयह जानकारी प्रबंधन अध्ययन अकादमी द्वारा हिमाचल प्रदेश के किसानों पर हुए सर्वे में सामने आई हैखेती में कीटनाशकों का इस्तेमाल करने वाले 16 फीसदी किसान कैंसर का शिकार हो जाते हैं

खेती-किसानी में रसायन के इस्तेमाल से किसानों को सांस की बीमारी, कैंसर हो रहा है। यह बात हाल ही में प्रबंधन अध्ययन अकादमी, लखनऊ और हैदराबाद द्वारा हिमाचल प्रदेश में 22 विकास खंडों के किसानों पर हुए सर्वेक्षण से सामने आई है। सामने आया कि कीटनाशक इस्तेमाल करने वाले 16 फीसदी किसान कैंसर का शिकार हो जाते हैं।

40 फीसदी किसानों को सिरदर्द और 39 प्रतिशत को उल्टी की शिकायत रहती है। यदि विभिन्न राज्यों के बीते एक महीने के आंचलिक समाचारों पर नजर डालें तो देश के अलग-अलग हिस्सों में कम-से-कम 50 ऐसे मामले सामने आए जब खेतों में छिड़कने वाली दवा किसान की सांस के जरिये शरीर में पहुंची और उन्हें जान से हाथ धोना पड़ा।

बदलते मौसम में खेती बहुत चुनौती वाला काम है। कम समय में अधिक फसल की चाहत के कारण किसान बीज बाजार से खरीद रहा है और छुपे नाम से बेचे जा रहे  मोडिफाइड बीजों में अलग किस्म के कीटों के भय को देखते हुए किसान समय से पहले और बेशुमार कीड़ा-मार दवा डाल रहा है।

ये छिड़काव के लिए चीन में बने ऐसे पंप का इस्तेमाल करते हैं, जिनकी कीमत कम और गति ज्यादा होती है। किसान नंगे बदन खेत में काम करते हैं, न दस्ताने, न ही नाक-मुंह ढंकने की व्यवस्था। तिस पर तेज गति से छिड़काव वाला चीन निर्मित पंप। दवा का जहर किसानों के शरीर  में गहरे तक समाता है। कई की आंखों पर असर होता है तो कई को त्वचारोग, जिस पर किसान तत्काल ध्यान नहीं देता।

हमारे देश में हर साल कोई दस हजार करोड़ रुपए की फसल खेत या भंडार-गृहों में कीड़ों के कारण नष्ट हो जाती है। इस बर्बादी से बचने के लिए कीटनाशकों का इस्तेमाल बढ़ा है। सन्‌ 1950 में देश में जहां 2000 टन कीटनाशक की खपत थी वहीं अब ये बढ़कर 90 हजार टन पर पहुंच गई है।

60 के दशक में देश में जहां 6.4 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में कीटनाशकों का छिड़काव होता था वहीं अब 1.5 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र में कीटनाशकों का छिड़काव हो रहा है। इसका परिणाम यह है कि भारत में पैदा होने वाले अनाज, सब्जी, फलों व दूसरे कृषि उत्पादों में कीटनाशक की मात्रा तय सीमा से ज्यादा पाई गई है।

ये कीटनाशक जाने-अनजाने में पानी, मिट्टी, हवा, जन-स्वास्थ्य और जैव विविधता को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं। इनके अंधाधुंध इस्तेमाल से पारिस्थितिक संतुलन बिगड़ रहा है, सो अनेक कीट व्याधियां फिर से सिर उठा रही हैं। कई कीटनाशियों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ गई है और वे दवाओं को हजम कर रहे हैं। इसका असर खाद्य श्रृंखला पर पड़ रहा है और उनमें दवाओं व रसायनों की मात्रा खतरनाक स्तर पर आ गई है।

टॅग्स :Agricultural Research Institutefood
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर को कहें अलविदा, इन 5 गैजेट्स से आसान बनाएं अपनी कुकिंग; मिनटों में तैयार होगा खाना

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील