लाइव न्यूज़ :

रमेश ठाकुर का ब्लॉग: विमान हादसे के कारणों पर ध्यान देना जरूरी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 10, 2020 06:28 IST

कोझिकोड के जिस एयरपोर्ट पर हादसा हुआ है उसके आसपास बहुत ज्यादा हरियाली है इसलिए वहां दूसरे एयपोर्ट्स के मुकाबले विजिबिलिटी कम रहती है. इन सारे पहलुओं पर ध्यान देना जरूरी है.

Open in App

रमेश ठाकुरकोझिकोड एयरपोर्ट पर भीषण विमान हादसे ने निश्चित रूप से हवाई यात्नाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं. हादसे की शुरुआती रिपोर्ट बताती है कि रनवे छोटा होने के चलते हादसा हुआ. कोङिाकोड एयरपोर्ट का रनवे अन्य हवाई अड्डों के मुकाबले छोटा है. छोटे रनवे पर बारिश के दौरान विमानों की लैंडिंग कराना खतरे से खाली नहीं होता.

देखा जाए तो एविएशन क्षेत्न में भारत आज भी दूसरे देशों से काफी पीछे है. नए विमानन नियम, नई सहूलियतें, आधुनिक तामझाम, यात्ना में सुगमता की गारंटी और भी कई तमाम हवाई कागजी बातें उस समय धरी रह जाती हैं, जब बड़े प्लेन हादसों की खबरें आ जाती हैं. देश में महज दिल्ली, मुंबई जैसे दो-तीन ही इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के एयरपोर्ट हैं, जबकि देश में एविएशन सेक्टर में भारी संभावनाएं हैं. यह क्षेत्न सालाना 14 फीसदी की दर से ग्रोथ कर रहा है. दुनिया के टॉप-5 देशों में शुमार होने के बावजूद भारतीय एविएशन सेक्टर  पूरी तरह भरोसेमंद नहीं बन सका है.

केंद्र सरकार ने चार साल पहले देशभर के एयरपोर्ट की सुरक्षा-समीक्षा की थी. रिपोर्ट में सामने आया था कि कई ऐसे रनवे हैं जो बोइंग विमानों का भार ङोलने के लायक नहीं हैं. बोइंग विमानों का वजन 70 से 100 टन के आसपास होता है. लैंडिंग के वक्त एकदम तेजी से इतना भार जमीन पर पड़ता है तो कम दूरी के रनवे मुकाबला नहीं कर पाते. बारिश में छोटे रनवे की हालत और भी ज्यादा खराब हो जाती है. खराब मौसम में जब ये विमान लैंड करते हैं तो रनवे पर उनके टायरों की रबड़ उतर जाती है जिससे ब्रेक लगाने के वक्त प्लेनों के फिसलने की आशंका बढ़ जाती है. 

उस स्थिति में अगर रनवे लंबे हों तो पायलट नियंत्नण कर लेता है. सिक्किम में बनाए गए ऐसे एक एयरपोर्ट को बंद भी कर दिया गया था. बाकी हवाई अड्डों पर गौर नहीं किया गया. कोङिाकोड एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मेंगलुरुएयरपोर्ट पर पूर्व में हुई कमोबेश ऐसी ही घटना से सबक नहीं लिया. ठीक एक दशक पहले 22 मई 2010 को एयर इंडिया का विमान दुबई से आते वक्त रनवे से फिसल कर पास की पहाड़ियों में जा घुसा था जिसमें 158 लोगों की मौत हुई थी. कारण, रनवे छोटा था, पायलट नियंत्नण नहीं कर पाया. 

कोझिकोड के जिस एयरपोर्ट पर हादसा हुआ है उसके आसपास बहुत ज्यादा हरियाली है इसलिए वहां दूसरे एयपोर्ट्स के मुकाबले विजिबिलिटी कम रहती है. इन सारे पहलुओं पर ध्यान देना जरूरी है.

टॅग्स :विमान दुर्घटनाकेरलएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन