लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: 'सेलिब्रिटी किड' हों या कोई और, बच्चों की निजता की सीमा न लांघे सोशल मीडिया

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: April 22, 2023 14:46 IST

आराध्या बच्चन का मामला अपनी तरह का कोई इकलौता मामला नहीं है. व्यूज पाने के चक्कर में कई सोशल मीडिया साइट्स अभी तक न जाने कितने जिंदा लोगों के मरने की खबर चला चुकी हैं.

Open in App

दिल्ली हाईकोर्ट का यह कहना बिल्कुल सही है कि प्रत्येक बच्चे के साथ सम्मान एवं गरिमापूर्ण व्यवहार किया जाना चाहिए और बच्चे के स्वास्थ्य के संबंध में भ्रामक जानकारी का प्रसार कानून में पूरी तरह से अस्वीकार्य है. अदालत ने यह बात गुरुवार को कई यूट्यूब चैनल द्वारा अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन के स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रामक सामग्री प्रकाशित करने पर रोक लगाते हुए कही. 

अदालत ने नाबालिग बच्ची और उसके पिता की याचिका पर सुनवाई के दौरान गूगल को अपने मंच से उन वीडियो को हटाने का निर्देश दिया, जिसमें दावा किया गया था कि आराध्या बच्चन गंभीर रूप से बीमार हैं और अब वह नहीं रहीं. बच्चे चाहे किसी सेलिब्रिटी के हों या आम आदमी के, सबको समान रूप से निजता का अधिकार हासिल है. 

यह सोच कर भी हैरानी होती है कि कोई किसी के बच्चे के बारे में अनाप-शनाप कुछ भी कैसे कह सकता है? हकीकत तो यह है कि सोशल मीडिया जहां कई मामलों में वरदान सिद्ध हुआ है, वहीं कुछ लोगों ने दुरुपयोग कर इसे कई लोगों के लिए अभिशाप भी बना डाला है. आज अत्याधुनिक तकनीक के जमाने में कोई भी बात चंद मिनटों में ही पूरी दुनिया में फैल सकती है. 

ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कोई किसी के बारे में चाहे जो कह दे. इसीलिए अदालत ने गूगल से मध्यस्थता नियमों के मद्देनजर अपने मंच यूट्यूब पर इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री से निपटने के लिए अपनी नीति को विस्तार से बताते हुए एक जवाबी हलफनामा भी सौंपने का निर्देश दिया है. ऐसी आपत्तिजनक सामग्री को सोशल मीडिया मंचों से तत्काल हटाए जाने की व्यवस्था तो होनी ही चाहिए, ऐसी सामग्री अपलोड करने वालों को कड़ी सजा देना भी जरूरी है. 

आराध्या बच्चन का मामला अपनी तरह का कोई इकलौता मामला नहीं है. व्यूज पाने के चक्कर में कई सोशल मीडिया साइट्स अभी तक न जाने कितने जिंदा लोगों के मरने की खबर चला चुकी हैं. इससे संबंधित व्यक्ति को कितनी भावनात्मक तकलीफ पहुंचती है, इससे उन साइट्स को कोई फर्क नहीं पड़ता. 

इसलिए बिना तथ्यात्मक पुष्टि के किसी के भी बारे में मानहानिकारक व्यक्तिगत खबरों को प्रचारित-प्रसारित करने वालों को जल्दी से जल्दी कड़ी सजा दिए जाने का तंत्र बनना चाहिए ताकि ऐसा करने वालों के मन में भय पैदा हो सके.

टॅग्स :आराध्यासोशल मीडियादिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल