लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: धरती पर सेहत का अनमोल खजाना है गाजर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 4, 2024 11:19 IST

International Carrot Day 2024: एक कप गाजर पचने में वक्त लेती है जिससे जल्द भूख नहीं लगती और हमारा पेट संतुष्ट रहता है। यह वजन कम करने के लिए भी कमाल की वनस्पति है।

Open in App

ऋतुपर्ण दवे

विश्व में हर दिन किसी न किसी कारण खास होता है। 4 अप्रैल को विश्व गाजर दिवस है. सामान्यतः लगता है कि गाजर तो एक साधारण वनस्पति है, फिर इसे वैश्विक पहचान देने की क्या जरूरत? निश्चित रूप से गाजर दिवस का उद्देश्य दुनिया का ध्यान उसी साधारण सी वनस्पति के बेहद असाधारण गुणों की ओर खींचना है। हरे पत्ते और गुलाबी जड़ वाली इस साधारण सी सब्जी के औषधीय गुणों को बताने के लिए सन् 2003 में विश्व गाजर दिवस की नींव पड़ी और सन् 2012 से दुनिया भर में विश्व गाजर दिवस मनाया जाने लगा।

वास्तव में भारत में गाजर का इतिहास काफी पुराना है। हो भी क्यों न, क्योंकि यह हमारे देश की ही उत्पत्ति है. इसकी खेती पहले यहीं हुई और फिर पूरी दुनिया इसे जान पाई। शुरुआत में गाजर पंजाब और कश्मीर के पहाड़ों में उगाई जाती थी। तब यह लाल, पीली, नारंगी और काली यानी चार अलग-अलग रंगों में होती थी. प्रसिद्ध आयुर्वेदिक ग्रंथ ‘चरक संहिता’ में गाजर को गृजंनक कहा गया है और इसके बेहद प्रभावी औषधीय गुणों को पारिभाषित किया गया है।

वनस्पतियों की जानकारी देने के लिए भारत में कई ग्रंथ हैं। इन्हीं में एक राज निघंटु में भी गाजर की अनेक औषधीय विशेषताओं का वर्णन है। आधुनिक रिसर्च इसमें पोषक तत्वों जैसे आयरन, सोडियम, कॉपर के अलावा बीटा-कैरोटीन व विटामिन ए व सी की मौजूदगी को प्रमाणित करती है। गाजर का सेवन मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के साथ खून साफ करता है। गाजर का वर्णन पुराने ग्रीक व रोमन साहित्य में भी है।

गाजर आंखों के लिए वरदान से कम नहीं है। उम्र बढ़ने के साथ होने वाली आंखों की अनेक समस्या में आराम दिलाने की खातिर इसमें पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन सहायक होता है। इसमें अन्य खनिज जैसे विटामिन सी भी होता है जो बढ़ती उम्र के कारण होने वाले मैक्यूलर डीजेनरेशन में आराम दिलाने में सहायक होता है। हृदय रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद गाजर रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है जिससे हृदय रोग का जोखिम घटता है।

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय के लिए फायदेमंद है। गाजर में मौजूद पोटैशियम रक्तचाप को नियंत्रित करता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर वजन को नियंत्रित करता है जो पाचन तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद है। गाजर में लाइकोपिन होता है जो हृदय रोग में रामबाण दवा होता है। गाजर में वसा न के बराबर होता है लेकिन पौष्टिकता भरपूर होती है। इससे आधासीसी, कान का दर्द, मुंह में बदबू, पेट दर्द जैसी बीमारियों में भी लाभ मिलता है।

गाजर रक्त में पित्त व वात को कम करती है, साथ ही बवासीर, कब्ज, दस्त और कफ में भी राहत दिलाती है। इसे एक स्वास्थ्यप्रद स्नैक्स के रूप में आहार में शामिल करना चाहिए। न्यूनतम कैलोरी के साथ अत्यधिक पोषक तत्व और फाइबर की उच्च मात्रा के चलते यह बेहतर आहार है। एक कप गाजर पचने में वक्त लेती है जिससे जल्द भूख नहीं लगती और हमारा पेट संतुष्ट रहता है। यह वजन कम करने के लिए भी कमाल की वनस्पति है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर