लाइव न्यूज़ :

IPL 2018: आज के मैच में SH के कप्तान ‌स्मिथ और RR के कप्तान वार्नर होते तो क्या होता

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: April 9, 2018 21:19 IST

आज के मैच के दोनों टीमों के कप्तान वहीं दोनों खिलाड़ी थे, जिन्हें बॉल टेंपरिंग में पकड़ा गया है।

Open in App

इंड‌ियन प्रीमियर लीग में सोमवार को हो रहे सनराइजर्स हैदराबाद और दो साल बाद लीग में वापसी करने वाली राजस्‍थान रॉयल्स की भ‌िड़त जारी है। इन दो टीमों के मैच में एक खास बात है। इन दोनों टीमों में लीग शुरू होने के ऐन पहले अपने कप्तान खोए थे। टीम बनते वक्त राजस्‍थान रॉयल्स ने ऑस्ट्रेलियाई कैप्टन स्टीवन स्‍मिथ को अपना कप्तान चुना था। और सनराइजर्स हैरदराबाद के कप्तान ऑस्ट्रेलियाई उपकप्तान डेविड वार्नर थे।

लेकिन साउथ अफ्रीका टेस्ट सिरीज में बॉल टेंपरिंग में पकड़े जाने के बाद दोनों के खेलने पर प्रतिबंध लगा। इसके बाद आईपीएल की टीमों ने भी उन्हें बेदखल कर दिया। लेकिन जरा अनुमान लगाइए कि बॉल टेंपरिंग के बाद अगर वे दोनों पकड़ में ना आए होते और आज के मैच में खेल रहे होते‌। तो आपको मैच के दौरान कुछ इस तरह के दृश्य देखने को मिल जाते-

अगर बॉल टेंपरिंग के बाद वे पकड़े ना गए होते

1. जब कभी बॉल डेविड वार्नर के हाथों में होती स्टीवन स्‍मिथ की टकटकी लगी रहती।

2. मैदान पर स्मि‌थ और वार्नर मजाकिया लहजे में एक दूसरे से बात करते और सबके लिए गुत्‍थी बनी रहती।

3. हार-जीत के दोनों एक दूसरे से मजाक में कहते, कहीं टेंपर तो नहीं किए थे।

4. हारने वाला कप्तान कहता बेनक्राफ्ट को सोच रहा हूं टीम में ले लूं।

टेंपरिंग के बाद पकड़े जाने के बाद भी अगर आईपीएल खेल रहे होते

1. अगर दो में से कोई भी बॉउंड्री लाइन पर फील्डिंग करता तो दर्शक बेइमान, बेइमान का नारा तो जरूर लगा देते।

2. भारतीय खिलाड़ी और दूसरे देश के खिलाड़‌ियों को कई बार यह समझाना पड़ता कि ये आपके कप्तान हैं। जो कहेंगे वो करना।

3. मैच के बाद भारतीय पत्रकार इनका पीछा ना छोड़ते। 

टॅग्स :स्टीव स्मिथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

क्रिकेटविश्व कप से बाहर और गुस्सा ओमान पर?, 16.2 ओवर में 104 पर आउट कर 9.4 ओवर में 108 रन बनाकर जीता ऑस्ट्रेलिया, ग्रुप बी में 4 अंक के साथ तीसरे पायदान पर...

क्रिकेटजिम्बाब्वे से हार और ऑस्ट्रेलिया टीम में बदलाव, जोश हेजलवुड बाहर और इस खिलाड़ी की एंट्री?, देखिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

क्रिकेटPSL 2026 Auction: 14 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में बिके स्टीव स्मिथ, 8.65 करोड़ में बिके नसीम शाह, पाकिस्तानी खिलाड़ियों में सबसे महंगे

क्रिकेटआईपीएल नीलामी में अनसोल्ड, पीएसएल में खेलेंगे विश्व कप की टीम से बाहर किए गए स्टीव स्मिथ, सियालकोट स्टैलियन्ज के साथ करार

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेट226 रन बनाकर जीते?, आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स का सबसे बड़ा सफल चेज, 2025 में बनाए 210 रिकॉर्ड टूटा?

क्रिकेटRR vs DC: लगातार तीसरी हार के बाद डीसी ने जीता मुकाबला, आरआर को 7 विकेट से हराया, केएल राहुल ने खेली 75 रनों की मैच विनिंग पारी

क्रिकेटरियान पराग के 90 और फरेरा की तूफानी फिनिश, राजस्थान ने बनाया 225

क्रिकेट226 रन चेज कर दिल्ली ने मारी बाजी, राहुल-निसंका की तूफानी पारियां

क्रिकेटRR vs DC: वेपिंग विवाद में जुर्माना लगने के बाद रियान पराग ने जड़े शानदार 90 रन, आलोचकों को दिया करारा जवाब