लाइव न्यूज़ :

वीवीएस लक्ष्मण का कॉलम: रोहित ने कप्तानी से किया प्रभावित, विंडीज ने किया निराश

By वीवीएस लक्ष्मण | Updated: November 13, 2018 08:43 IST

विंडीज के प्रदर्शन में चैंपियंस का रुतबा नदारद था टी-20 फॉर्मेट में विंडीज का जलवा रहा है।

Open in App

विंडीज के प्रदर्शन में चैंपियंस का रुतबा नदारद था टी-20 फॉर्मेट में विंडीज का जलवा रहा है। इस सबसे छोटे और धूमधड़ाके वाले फॉर्मेट में टीम ने दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। ऐसे में जब टीम भारत के हाथों तीन मुकाबलों की सीरीज गंवा देती है तो बेहद निराशा भी होती है।

बेशक, रोहित की कप्तानी में मेजबानों ने धमाकेदार अंदाज में सीरीज कब्जाई। दिग्गजों की गैरमौजूदगी के बावजूद टीम में मौजूद कैरेबियाई बल्लेबाजों में अपनी छाप छोड़ने की क्षमता तो जरूर थी। लेकिन, पहले दो मुकाबलो में उनके बल्लेबाजों ने गलत शॉट का चयन कर अपने विकेट थ्रो किए और चाइनामैच स्पिनर कुलदीप यादव की फिरकी में भी उलझ पड़े। कुलदीप की अनुपस्थिति में ही वह चेन्नई के तीसरे मैच में बल्लेबाजी में दिखा पाए। फिर भी वह सांत्वना जीत भी दर्ज नहीं कर पाए।

दोनों टीमों के सीनियरों के प्रदर्शन में भी अंतर देखने को मिला। जहां रोहित और शिखर धवन ने अपनी बल्लेबाजी से कमाल दिखाया, वहीं डेरेन ब्रावो और कीरोन पोलार्ड अपेक्षा के अनुरूप चल नहीं पाए। ओशोन थॉमस को अपवाद के रूप में देखा जाए तो टीम की गेंदबाजी बेहद नीरस रही। लिहाजा उसका दारोमदार बल्लेबाजी पर ही निर्भर था। जब बल्लेबाजी विफल हो गई तो उनके लिए जीत की संभावनाएं क्षीण हो गईं।

रोहित की कप्तानी ने काफी प्रभावित किया। खासतौर से टी-20 फॉर्मेट में वह अब कप्तानी के दावेदार माने जा सकते हैं। खिलाड़ियों की क्षमता को उन्होंने बढ़िया ढंग से भुनाया। ठोस रणनीति के साथ वह मैदान पर सक्रिय नजर आए, लेकिन उन्होंने स्थितियों के अनुरूप अपने फैसले बदलनेे में भी झिझक नहीं दिखाई। उन्होंने बल्लेबाजी में चमक बिखेरी। लखनऊ मुकाबले में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय करियर का चौथा टी-20 शतक भी जड़ा।

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले शिखर को लय में देखकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने युवा ऋषभ पंत के साथ अच्छी साझेदारी निभाते हुए टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। हालांकि, पंत को इस बात को समझना होगा कि गंभीरता न बरतने से वह अपनी क्षमता को भुनाने में नाकाम भी रह सकते हैं। इन छोटी-छोटी बातों के चलते वह अपने स्वाभाविक खेल के साथ उन्हें ऊंचे शॉट्स खेलने में भी सहूलियत होगी। जसप्रीत बुमराह हमेशा की तरह बेहतरीन फॉर्म में नजर आए, जबकि कुलदीप ने सफेद गेंद से कमाल की फिरकी का नमूना पेश किया। गेंदों पर उनका नियंत्रण देखते ही बन रहा था।

टॅग्स :वीवीएस लक्ष्मणभारत Vs वेस्टइंडीजरोहित शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट36 मैच में 25 जीत, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक जीत रिकॉर्ड?, वानखेड़े में केकेआर के खिलाफ MI की 11वीं जीत?

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट