लाइव न्यूज़ :

वीवीएस लक्ष्मण का कॉलम: वर्ल्ड कप जीतने के लिए धवन-रोहित-कोहली नहीं, इन खिलाड़ियों को करना होगा प्रदर्शन

By वीवीएस लक्ष्मण | Updated: January 12, 2019 12:43 IST

टीम का सारा फोकस टॉप थ्री (शिखर, रोहित और विराट) के प्रदर्शन पर होगा, लेकिन मेरी नजर मध्यक्रम पर होगी।

Open in App

टेस्ट सीरीज की ऐतिहासिक सफलता की खुमारी के बीच अब बारी है सफेद गेंद से चमत्कार दिखाने की। विश्व कप से पूर्व टीम इंडिया को 13 वन-डे खेलने हैं। इस दौरान अपनी खामियों को दूर करने के साथ-साथ टीम को क्रिकेट महाकुंभ के लिए तरोताजा रखना है। विश्व कप की तैयारी के मद्देनजर भारत को ऑस्ट्रेलिया (घर में और बाहर) और न्यूजीलैंड (घर के बाहर) से कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

टीम का सारा फोकस टॉप थ्री (शिखर, रोहित और विराट) के प्रदर्शन पर होगा, लेकिन मेरी नजर मध्यक्रम पर होगी। घरेलू मैदान पर विंडीज के साथ नंबर चार पर रायुडू ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। लेकिन, मध्यक्रम में अन्य को भी रन बनाने के साथ जीत में अहम योगदान देना होगा। थिंक-टैंक की नजर बैटिंग करते हुए और स्कोर को चेज करते हुए प्रदर्शन पर होगी।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में मेरी दिलचस्पी जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन पर होगी। पर्याप्त आराम के बाद भारत का टीम संयोजन आकर्षण का केंद्र होगा। कप्तान कोहली के पास तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार के अलावा काफी विकल्प होंगे। भुवी दो माह के आराम के बाद टीम में लौटे हैं। पिछले कुछ समय से भारतीय गेंदबाजी बुमराह के प्रदर्शन पर आश्रित नजर आई। बात चाहे नई गेंद से गेंदबाजी की हो या डेथ ओवरों की। ऐसे में भुवी, शमी और खलील को अपनी योग्यता साबित करने का यह सुनहरा अवसर होगा।

ऑस्ट्रेलिया के बड़े मैदानों को देखते हुए कलाई के स्पिनरों-कुलदीप और चहल को उतारने के बारे में सोचा जा सकता है, लेकिन यहां विश्व कप को लेकर व्यापक विचार किया जाना चाहिए। इंग्लैंड में भव्य ग्राउंड होंगे। लिहाजा टीम में संतुलन के बार में सोचना ज्यादा प्रासंगिक होगा।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को भारत में वन-डे सीरीज में शिरकत करनी है। वर्ल्ड कप से पूर्व आईपीएल भी खेला जाना है। ऐसे में शेष 13 वन-डे मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन के साथ टीम को वर्ल्ड कप तक आत्मविश्वास को भी बरकरार रखना है। फलस्वरूप अगले माह 50-50 ओवर के प्रारूप के लिए बेहद अहम साबित होने वाले हैं।

टॅग्स :भारत Vs ऑस्ट्रेलियावीवीएस लक्ष्मणविराट कोहलीरोहित शर्माशिखर धवन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी