लाइव न्यूज़ :

सुनील गावस्कर का कॉलम: जो मौके भुनाएगा ट्रॉफी उसी को होगी

By सुनील गावस्कर | Updated: May 12, 2019 17:48 IST

खिताबी मुकाबले में जीत तो उसी को मिलती है जो निर्णायक मौकों पर अपने आप पर भरोसा कर अपना बेस्ट देता है।

Open in App

चेन्नई-दिल्ली के क्वालिफायर-2 में अनुभव के सामने युवाओं का जोश नाकाम रहा। जिस तरह चेन्नई के अनुभवी गेंदबाजों ने देश के धाकड़ युवा बल्लेबाजों के बल्ले पर अंकुश लगाए रखा वह देखने लायक था। उन्होंने इस कदर कसावट भरी गेंदबाजी की जिसका युवा बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। दिल्ली के जोशीले बल्लेबाज स्ट्रोक खेलने के लिए तरसते रहे और जब उन्होंने बाहर निकलकर खेलने की कोशिश की तो उन्हें पवेलियन ही लौटना पड़ा।

कैपिटल्स के विकेटों की पतझड़ के बीच अनुभवी ईशांत का भी जलवा देखने को मिला। विशुद्ध गेंदबाज की भूमिका निभाने वाले ईशांत ने जब लगातार दो गेंदों पर उछालकर शॉट खेले तो अनुभव की महत्ता समझ आई। दिल्ली की टीम ने बारहवें संस्करण में कमाल का प्रदर्शन कर छाप छोड़ी है और आने वाले सत्र में यदि टीम चमचमाती ट्रॉफी के साथ नजर आए तो बड़ी बात नहीं है।

फाइनल में पहुंची दोनों टीमों से एक बात साबित हुई कि कोर टीम पर भरोसा हो तो नाजुक स्थितियों से उबारा जा सकता है। दोनों टीम के पास बड़े मैच के खिलाड़ी हैं जो मौका आने पर मुकाबले का नक्शा बदलने का माद्दा रखते हैं।

बेशक, कागज पर तो मुंबई का ही पलड़ा भारी नजर आ रहा है। वर्तमान बारहवें संस्करण में टीम ने चेन्नई को तीनों मर्तबा बड़े आसानी से मात दी है, लेकिन फाइनल तो फाइनल होता है। खिताबी मुकाबले में जीत तो उसी को मिलती है जो निर्णायक मौकों पर अपने आप पर भरोसा कर अपना बेस्ट देता है। यह जंग आईपीएल के दो दिग्गजों की हैं जिनमें चेन्नई 10 में से 8 बार फाइनल खेली है तो मुंबई पांच बार फाइनल पहुंची है। यहां मुकाबला दो अनुभवी टीमों के बीच हो रही है. ऐसे में सबसे अहम हैं मिले अवसरों को भुनाना। जो मौकों को भुनाएगा जीत उसी की होगी।

टॅग्स :आईपीएल 2019मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्ससुनील गावस्कर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO