लाइव न्यूज़ :

सुनील गावस्कर का ब्लॉग: चेन्नई-बैंगलोर मैच के बाद उम्मीद है कि पिचें अब ठोस होंगी

By सुनील गावस्कर | Updated: March 25, 2019 18:37 IST

इस साल आईपीएल की धमाकेदार शुरुआत नहीं हुई। पिच धीमी थी और गेंद टर्न हो रही थी। ऐसे में बल्लेबाज के पास सतह की तेजी का इस्तेमाल करने का बहुत ज्यादा मौका नहीं था।

Open in App

इस साल आईपीएल की धमाकेदार शुरुआत नहीं हुई। पिच धीमी थी और गेंद टर्न हो रही थी। ऐसे में बल्लेबाज के पास सतह की तेजी का इस्तेमाल करने का बहुत ज्यादा मौका नहीं था। बल्ले पर आने की गेंद की गति क्षीण पड़ जाने की वजह से बल्लेबाज अंतिम क्षण में बल्ले की रफ्तार को कम कर देता था और गगनभेदी छक्के के बजाय गेंद सीमा रेखा के भीतर ही लपक ली जाती थी।

इस प्रारूप में जहां गेंदबाजों के पास छुपाने के लिए कुछ नहीं होता अगर कोई और दिन होता तो शायद कुछ और स्थिति होती। हालांकि दर्शक इस मैच के परिणाम से खुश जरूर हैं, लेकिन मुकाबला कम स्कोर का होने से वे निराश भी हैं।

साल के इन महीनों में जब भारत के घरेलू सत्र का अंत हो चुका है पिचें 'थकी' नजर आ रही हैं, लेकिन चेन्नई में दर्शक तो बड़े और लंबे शॉट देखने के लिए पहुंचे थे। अगर ऐसा ही चला तो आईपीएल में उनके रोमांच का स्तर नीचे आ सकता है। उम्मीद है कि अन्य स्थानों पर पिचें ठोस होंगी, उनमें अधिक गति होगी जिससे कि शॉट खेल जा सकें।

आईपीएल का प्रथम विजेता अपने अभियान की शुरुआत (सोमवार को) पंजाब के खिलाफ करने जा रहा है और सभी की निगाहें होंगी स्टीव स्मिथ पर जो खुद भी पिछला सत्र चूक जाने के बाद अच्छी शुरुआत करने के लिए बेताब होंगे। 2008 में शानदार खिताबी जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम कभी-कभी ही खतरनाक लगी।

राजस्थान रॉयल्स किसी भी टीम को मात दे सकते हैं, लेकिन एक इकाई के तौर पर यह टीम उतनी ऊंचाई पर नहीं पहुंच सकी है जितनी 2008 में थी, लेकिन अपनी बल्लेबाजी की बदौलत मुकाबले का रुख बदलने की क्षमता रखनेवाले स्मिथ तथा जोस बटलर की मौजूदगी के कारण यह टीम इस साल अलग हो सकती है।

बेहतर प्रदर्शन करने की काबलियत रखने वाले रहाणे के पास भी इस प्रारूप में चयनकर्ताओं का ध्यान आकृष्ट करने का मौका है। यही बात अश्विन पर भी लागू है। उन्हें सीमित ओवरों के प्रारूप में अपने करियर को पुनर्जीवित करना है। दोनों कप्तान और दोनों टीमें ऐसी हैं जो अपने प्रदर्शन की वजह से या तो ऊंचाई को छू सकती हैं या फिर धराशायी भी हो सकती हैं।

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)आईपीएल 2019सुनील गावस्कररॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरचेन्नई सुपर किंग्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?