लाइव न्यूज़ :

राम ठाकुर का ब्लॉग: टीम इंडिया के जज्बे को सलाम

By राम ठाकुर | Updated: January 20, 2021 10:47 IST

भारत ने ब्रिस्बेन में खेले गए चौथे टेस्ट मैच के पांचवें दिन रोमांचक जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली...

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने 3 विकेट से जीता ब्रिस्बेन टेस्ट।टीम इंडिया को गाबा में मिली पहली जीत।साल 1947 में भारत ने गाबा में खेला पहला टेस्ट मैच।

ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर अजिंक्य रहाणो की अगुवाई में भारतीय युवा ब्रिगेड ने कमाल ही कर दिया. ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में शिकस्त देने का मजा कुछ और ही होता है. और जब बात गाबा की हो, जहां मेजबान पिछले 33 साल से अविजित रहे,भारत ने सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. यही वह टीम है जिसने एडिलेड में 36 के स्कोर पर ढेर होकर शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज किया था और बाद में नियमित कप्तान कोहली की गैरमौजूदगी तथा धुरंधर गेंदबाजों के चोटिल होने के बावजूद जोरदार वापसी करते हुए 2-1 से सीरीज जीत ली. इसमें मेलबोर्न की जीत और सिडनी में खेले गए तीसरे टेस्ट में हार से बचने के लिए संघर्षपूर्ण प्रदर्शन भी शामिल है.

मूलत: भारत करिश्माई प्रदर्शन करने वालों की भूमि है. खासतौर से क्रिकेट के खेल में ऐसे अनेक धुरंधर खिलाड़ी तैयार हुए हैं जिन्होंने अपने करिश्माई प्रदर्शन के बल पर अच्छे-अच्छों को धूल चटाई है. ऑस्ट्रेलियाई यहीं मात खा गए. सीरीज शुरू होने से पूर्व ही उन्होंने अपना सारा फोकस विराट कोहली पर लगा दिया. एडिलेड में भारत को 36 के स्कोर पर ढेर कर वह पहली लड़ाई तो जीत गए. इसके तुरंत बाद जैसे कोहली पितृत्व अवकाश पर स्वदेश लौट गए तो मेजबान टीम प्रबंधन और खिलाड़ी अपनी जीत को लेकर कुछ ज्यादा ही आश्वस्त हो गए. इसके बाद उनके हौसले उस समय और मजबूत हो गए जब शमी, बुमराह, उमेश यादव, जडेजा और अश्विन चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए लेकिन यही बात भारतीय टीम की ताकत बन गई. उनके स्थान पर आए नवोदित खिलाड़ियों ने श्रृंखला की तस्वीर ही बदल डाली. भारत की जीत के यही नए खिलाड़ी नायक बनकर उभरे.

ब्रिस्बेन टेस्ट की बात करें तो यहां स्थितियां इस कदर बदतर थीं कि टीम के पास एक भी अनुभवी गेंदबाज नहीं था. तजुर्बे के नाम पर टीम के पास मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी ही थे जिनमें से सैनी भी पहली पारी में चोटिल हो गए. फलस्वरूप गेंदबाजी का सारा दारोमदार शादरुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज (दोनों के कुल विकेट 13), पदार्पण कर रहे नटराजन एवं वाशिंगटन सुंदर जैसे नौसिखिए गेंदबाजों पर आ गया. लेकिन यही अनजान खिलाड़ियों की फौज गाबा में भारतीय टीम को ऐतिहासिक सफलता दिलाने में निर्णायक साबित हुई. जहां अनुभवी पुजारा और कार्यवाहक कप्तान रहाणो को युवा ओपनर गिल, पंत का साथ मिला तो ठाकुर और सुंदर ने बल्ले से कमाल दिखाते हुए पहली पारी में शतकीय साङोदारी निभाकर टीम को नाजुक दौर से उबारकर ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं.

टॅग्स :भारत Vs ऑस्ट्रेलियाभारतीय क्रिकेट टीमऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमस्टीव स्मिथमोहम्मद सिराजशार्दुल ठाकुरवॉशिंगटन सुंदरडेविड वॉर्नरऋषभ पंत
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 10वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो