लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: कोहली की टीम आरसीबी को जीतने के लिए करना होगा ये काम

By अयाज मेमन | Updated: April 2, 2019 17:41 IST

पराजय रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी ) का पीछा नहीं छोड़ रही। मैं कप्तान विराट कोहली समेत पूरी टीम पर दबाव महसूस कर रहा हूं।

Open in App

पराजय रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी ) का पीछा नहीं छोड़ रही। मैं कप्तान विराट कोहली समेत पूरी टीम पर दबाव महसूस कर रहा हूं। विगत ग्यारह वर्षों में यह टीम कभी भी चैपियन नहीं बन सकी। हर साल इस टीम से खिताब जीतने की उम्मीद की जाती है लेकिन टीम में तालमेल का अभाव नजर आता है।

टीम के पास बल्लेबाजी में विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, मोइन अली जैसे दिग्गज बल्लेबाज हैं, लेकिन वे भी अब तक खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। गेंदबाजी में भी बिखराव महसूस हो रहा है। बैंगलोर को इन हालातों से उबरने के लिए खुल कर खेलना चाहिए।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में किस्मत हालांकि आरसीबी के साथ नहीं थी। अब तक खेले गए तीनों मुकाबलों में आरसीबी की टीम अपना वर्चस्व साबित करने में विफल रही है। टीम का सपोर्टिंग स्टाफ भी काफी अनुभवी है।

दिग्गज कर्स्टन इस टीम के कोच हैं, पर आईपीएल में टीम मशहूर खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद जीत नहीं सकती। जीतने के लिए तालमेल अच्छा चाहिए और यहीं पर आरसीबी पिछड़ी है। दूसरी ओर चेन्नई सुपरकिंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन मुकाबले जीते।

कप्तान एमएस धोनी जबर्दस्त फॉर्म में हैं। धोनी एक खिलाड़ी के तौर पर महान तो हैं ही लेकिन कप्तान के रूप में वे अमूल्य हैं। हालातों को अनुरूप वह मुकाबले की योजना बनाते हैं और राजस्थान के खिलाफ यही देखा गया।

इस मुकाबले में धोनी ने गेंदबाजी की तुलना में क्षेत्ररक्षण में काफी बदलाव किए। राजस्थान की टीम विजयपथ पर कूच कर रही थी। ऐसी स्थिति में कप्तान की भूमिका काफी अहम हो जाती है और धोनी यही काम अचूक किया।

आईपीएल के इस सत्र की एक और अहम बात रही डेविड वॉर्नर तथा स्टीव स्मिथ का सफल पुनरागमन। वॉर्नर ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। मेरा सवाल है कि किस गेंदबाज में वॉर्नर को रोकने का दम है।

स्मिथ ने यद्यपि उल्लेखनीय प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन उनकी पारियां ठीक-ठाक रहीं। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वनडे  सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ 5-0 से क्लीन स्वीप कर दिया।

वॉर्नर और स्मिथ अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम में आ जाएंगे तो वह काफी शक्तिशाली हो जाएगी। मिशेल स्टार्क भी पुनरागमन कर चुके हैं। लिहाजा वॉर्नर, स्मिथ और स्टार्क प्रतिद्वंद्वी टीमों के सिरदर्द बढ़ा सकते हैं। पिछले साल टीम का अधःपतन हुआ था, लेकिन ना भूले कि ऑस्ट्रेलिया विश्व चैंपियन है।

टॅग्स :रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरविराट कोहलीएबी डिविलियर्सआईपीएल 2019इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेटIPL 2026 Points Table: पंजाब ने गुजरात को हराया, देखिए अंक तालिका में 10 टीम किस जगह

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?