लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: कोरोना संकट के बीच शुरू हो रही खेल गतिविधियां, पर..

By अयाज मेमन | Updated: June 28, 2020 06:40 IST

ड्रिया टूर और पाक दौरे से एक बात तो स्पष्ट है कि खेल गतिविधियां शुरू तो हुई हैं लेकिन स्थितियां अभी भी नियंत्रण में नहीं हैं. सजग रहकर नियमों का पालन करना अनिवार्य है.

Open in App

कोविड-19 महामारी का संकट अभी कायम है फिर भी धीरे-धीरे खेल की गतिविधियां शुरू हो रही हैं. लेकिन पिछले ही सप्ताह टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच के कोरोना संक्रमित पाए जाने से सनसनी फैल गई. इससे महामारी की गंभीरता का पता चल सकता है. स्थितियां गंभीर होने के बावजूद जोकोविच ने नुमाइशी टेनिस स्पर्धा आयोजित करने का जोखिम उठाया. हालांकि उनके इरादे नेक थे. 

महामारी पीड़ितों के लिए उन्होंने इस स्पर्धा का आयोजन किया था. लेकिन आखिरकार स्पर्धा के दौरान अनेक कोविड-19 संक्रमित पाए जाने से नया विवाद खड़ा हो गया और स्पर्धा रोक देनी पड़ी. हालांकि ला लीगा, इंग्लिश प्रीमियर लीग, सीरी ए लीग जैसी फुटबॉल की स्पर्धाएं भी शुरू हो चुकी हैं. लेकिन जोकोविच जैसे सीनियर खिलाडि़यों द्वारा की गई पहल विवादास्पद साबित हुई.

जोकोविच के 'एड्रिया टूर' में बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी की उम्मीद थी. स्पर्धा के दौरान खिलाडि़यों और चहेतों का खूब मेलजोल बढ़ा. नतीजतन संक्रमण का खतरा भी बढ़ा. इसके अलावा कोर्ट के बाहर खिलाडि़यों ने सुरक्षित अंतर आदि नियमों की धज्जियां उड़ाईं. अनेक खिलाडि़यों ने एक-दूसरे की खूब झप्पियां भी लीं जिससे संक्रमण बढ़ गया. पहली बार ग्रिगोर दिमित्रोव को पॉजीटिव पाए जाने से स्पर्धा सुर्खियों में आ गई. इसके बाद बोर्ना कोरिक और विक्टर ट्रोइकी के परीक्षण भी पॉजीटिव पाए गए. लेकिन जब जोकोविच और उनकी पत्नी जेलेना के संक्रमित होने की बात का पता चला तो स्पर्धा को ही रोक देना पड़ा. इसके कुछ ही दिन बाद जोकोविच की कोचिंग टीम के सदस्य और एड्रिया टूर के निदेशक एवं पूर्व विंबलडन गोरान इवानसेविक के संक्रमित होने की खबर आई है. जोकोविच और उनकी पत्नी को इस बात से राहत मिली कि उनका बेटा कोरोना पीड़ित नहीं है.

कोविड-19 महामारी से प्रभावित केवल एड्रिया टूर स्पर्धा ही नहीं है. इससे पूर्व इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले पाकिस्तान के दस खिलाड़ी भी संक्रमित पाए गए थे. बात यहीं नहीं रुकी बल्कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने पॉजीटिव पाए जाने के बाद निजी डॉक्टर से परीक्षण कर निगेटिव घोषित किया. उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी लेकिन नाराज पीसीबी ने उनका दोबारा परिक्षण कराया जो पॉजीटिव आया. लिहाजा, हफीज के इंग्लैंड जाने को लेकर संदेह बना हुआ है. 

इसमें अच्छी बात यह रही कि इसके बावजूद पाकिस्तान का दौरा रद्द नहीं हुआ है. हालांकि इन घटनाओं से पाकिस्तान क्रिकेट के साथ विवाद भी जुड़ गया. एड्रिया टूर और पाक दौरे से एक बात तो स्पष्ट है कि खेल गतिविधियां शुरू तो हुई हैं लेकिन स्थितियां अभी भी नियंत्रण में नहीं हैं. सजग रहकर नियमों का पालन करना अनिवार्य है.

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तान क्रिकेट टीमनोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबॉल टेम्परिंग की वजह से आपसे गेंद छीनी, आपकी क्या राय है?, मुझे कुछ नहीं पता,कैमरों में देखेंगे और करेंगे बात, रमीज़ राजा ने शाहीन अफरीदी से पूछा, वीडियो

क्रिकेटखिलाड़ियों के बाद अब कमेंटेटर भी पीएसएल को दे रहे झटका?, क्या पाकिस्तान क्रिकेट फिर शर्मिंदा होगा?, क्या कर रहे मोहसिन नकवी?

क्रिकेट26 मार्च से PSL और 28 मार्च से IPL?, 3 दिन में 2 खिलाड़ी ने पाकिस्तान सुपर लीग छोड़ आईपीएल पहुंचे?, गुडाकेश मोती, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ओटनेल बार्टमैन और स्पेंसर जॉनसन नहीं खेलेंगे?

क्रिकेट'ICC ट्रॉफी चोरी करके लेके आनी है?': बांग्लादेश से 2-1 से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर बरसे कामरान अकमल

क्रिकेटBAN vs PAK: बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ 2-1 से जीती वनडे सीरीज, तस्किन अहमद ने झटके 4 विकेट, बेकार गया आग़ा का शतक

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड