लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: टीम इंडिया की जीत के असल हकदार हैं कोहली, टीम में लगाई जीत की लत

By अयाज मेमन | Updated: December 13, 2019 10:24 IST

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को मुंबई में 67 रनों से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज जीत ली।निर्णायक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम का नजारा देखने लायक था।

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज जीत ली। बुधवार की शाम तीसरे और निर्णायक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम का नजारा देखने लायक था। रोहित शर्मा, केएल राहुल और कप्तान विराट कोहली ने आतिशी बल्लेबाजी कर दिवाली का अहसास दिलाया। बेशक विकेट सपाट थी, लेकिन उनकी आतिश भरी पारियों से जीत की अहमियत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विश्व कप में अप्रत्याशित हार के बाद भारतीय टीम ने जीत की निरंतरता को बनाए रखा है। टी-20 रैंकिंग में विंडीज दसवें स्थान पर होने के बावजूद वह मौजूदा विश्व चैंपियन भी है। इसकी मिसाल उन्होंने पहले मैच में हार के बाद दूसरे मैच में वापसी के साथ दिया।

जाहिर तौर पर तीसरे मुकाबले में मेजबानों पर कुछ दबाव तो जरूर था। यही वजह है कि टीम के टॉप ऑर्डर ने कोई कसर नहीं छोड़ी। टीम की जीत के असल हकदार विराट कोहली हैं। वह जीत के इरादे से मैदान पर कदम रखकर रणनीति बनाते हैं। अनेक लोग कोहली को आक्रामक मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने अपने खेल में काफी तब्दीलियां लाई हैं। कप्तानी के अलावा खिलाड़ी के रूप में उनके प्रदर्शन में निखार आया है।

खास तौर से कप्तान के रूप में वह छाप छोड़ने में सफल रहे हैं। इसी का एक नमूना है- जब पोलार्ड खेल रहे थे कोहली ने वाशिंगटन सुंदर को गेंदबाजी नही सौंपी। वह अच्छी तरह से जानते थे कि पोलार्ड के सामने सुंदर को गेंदबाजी देना भारी पड़ेगा। विराट ने मोहम्मद शमी, दीपक चाहर जैसे तेज गेंदबाजों के उचित इस्तेमाल किया। इसके अलावा क्षेत्ररक्षण को आक्रामक ढंग से लगाया। इससे भी ज्यादा अहम यह था कि भारतीय कप्तान ने सभी को एक ही लक्ष्य दिया- जीत के लिए मैदान पर उतरो।

सीरीज में बल्लेबाजों के अनुरूप भले ही गेंदबाजों का प्रदर्शन रहा, लेकिन मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार की वापसी से भारतीय आक्रमण में पैनापन लाने में मदद मिली। शमी सीमित ओवरों के प्रारूप में टीम से बाहर थे। इसी तरह भुवनेश्वर चोट से फिट होकर लौटे हैं।

बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में सुधार के चलते टी-20 रैंकिंग में पांचवें स्थान पर चल रही भारतीय टीम अपनी स्थिति को मजबूत कर सकती है। इससे भी ज्यादा अहम आगामी टी-20 विश्व कप में टीम के प्रदर्शन पर दिखाई देगा। फिलहाल भारतीय टीम का अभियान सकारात्मक ढंग से आगे बढ़ रहा है। अनेक युवा खिलाड़ियों को आजमाने का मौका मिल रहा है। इससे मजबूत भारतीय टीम बनाने में मदद मिलेगी

टॅग्स :भारत Vs वेस्टइंडीजविराट कोहलीरोहित शर्माकेएल राहुलकीरोन पोलार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई