लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: मिताली-हरमनप्रीत के बीच विवाद चिंताजनक, महिला क्रिकेट को होंगे ये बड़े नुकसान

By अयाज मेमन | Updated: November 29, 2018 09:32 IST

कप्तान हरमनप्रीत कौर और कोच रमेश पवार के साथ मिताली राज की तू-तू मैं-मैं महिला क्रिकेट में बड़ा मुद्दा बन चुका है।

Open in App

कप्तान हरमनप्रीत कौर और कोच रमेश पवार के साथ मिताली राज की तू-तू मैं-मैं महिला क्रिकेट में बड़ा मुद्दा बन चुका है। टी-20 विश्व कप के सेमी-फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मिताली को बाहर रखा। इससे पूर्व के मैचों में वह दो अर्धशतक जड़ चुकी थीं।

मिताली के ईमेल से शुरू हुआ असली विवाद

असल विवाद की शुरुआत मिताली द्वारा बीसीसीआई को भेज गए ई-मेल से हुई। उन्होंने सीईओ राहुल जोहरी को विस्तार से लंबा-चौड़ा ई-मेल भेजा। मिताली ने बेहद कड़े और स्पष्ट शब्दों में शिकायत करते हुए उनके साथ अपमानजनक व्यवहार की बात की। इस अनुभवी क्रिकेटर ने इस प्रकरण में हरमनप्रीत और रमेश पवार के साथ-साथ सीओए सदस्य डायना एडुल्जी को भी लपेटा। उनसे समर्थन न मिलने की बात कहकर मिताली ने विवाद को गहरा दिया।

बीसीसीआई-सीओए के बीच विवाद आया सामने

मिताली विवाद के साथ बीसीसीआई-सीओए विवाद भी सामने आ रहा है। बीसीसीआई और सीओए के बीच अधिकारों को लेकर एक अनूठी स्पर्धा रंग ला रही है। ई-मेल के सार्वजनिक होते ही खलबली मच गई। सचिव अमिताभ चौधरी ने इसकी जांच की। अहम बात तो ये है कि उनका भी ई-मेल सार्वजनिक हो गया था। इससे पूर्व विंडीज में मौजूद टीम प्रबंधन को भेजा गया पत्र भी सार्वजनिक हो गया था।

मिताली-हरमनप्रीत आपस में सुलझा सकती थीं मामला

असल में इस विवाद को मिताली और हरमनप्रीत आपस में बैठकर सुलझा सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह माना जाता है कि ड्रेसिंग रूम में सारा कुछ बढ़िया होता है, लेकिन हमेशा ही ऐसा संभव नहीं है, क्योंकि खिलाड़ी भी एक मानव ही तो हैं। खिलाड़ियों के बीच प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष एक स्पर्धा होती है, जिससे इगो की लड़ाई शुरू होती है। यह सब चलते रहता है, लेकिन इसे टैकल करना बेहद जरूरी होता है।

दो खिलाड़ियों के विवाद से दो भागों में बंट जाती है टीम

जब दो खिलाड़ियों के बीच विवाद उत्पन्न होता है तो इससे टीम दो भागों में बंट जाती है। भारतीय क्रिकेट इससे पूर्व भी इस तरह की स्थितियां पैदा हुई हैं। लिहाजा, एक हिसाब से मिताली की शिकायत गलत भी नहीं है। लेकिन आखिर टीम चयन का अधिकार कप्तान और कोच का ही होता है। मिताली जिस अपमानजनक बर्ताव की बात कर रही है, उस पर सीओए को जांच करनी चाहिए थी। यही कारण रहा कि उन्होंने डायना एडुलजी पर नाराजगी जाहिर की।

इस तरह के विवाद महिला क्रिकेट को पहुंचाएंगे नुकसान

महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लक्ष्य के साथ सभी मिलकर सोचना चाहिए लेकिन यदि विवाद बीसीसीआई के साथ होगा तो लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं हो पाएगा। महिला क्रिकेट बीसीसीआई के अधीन आने के बावजूद अपेक्षा के अनुरूप प्रगति नहीं कर पाया है। ऐसे में इस तरह के विवाद और नुकसान पहुंंचाएंगे। लिहाजा, सबसे पहले मिताली और हरमनप्रीत को आपस में बैठकर विवाद सुलझाना होगा क्योंकि, ये दोनों भारतीय महिला क्रिकेट की अहम सदस्य हैं।

टॅग्स :मिताली राजहरमनप्रीत कौरप्रशासकों की समितिबीसीसीआईआईसीसी महिला टी-20 विश्व कप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्रिकेटIPL 2026: बीसीसीआई ने 13 अप्रैल से शुरू होने वाले दूसरे चरण का शेड्यूल जारी किया, पूरी फिक्स्चर लिस्ट देखें

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटफैंस खुश, भारत में ROKO खेलेंगे 9 वनडे मैच, देखिए कहां-कहां होंगे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ करेंगे धमाल?

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें