लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: आईपीएल 2020, अब फैंस की निगाहें यूएई पर ...!

By अयाज मेमन | Updated: August 4, 2020 07:44 IST

यूएई में कोविड-19 महामारी को लेकर स्थितियां काफी हद तक नियंत्रण में होने के कारण आयोजन के दौरान बहुत ज्यादा समस्याओं से दो-चार नहीं होना पड़ेगा. प्रतियोगिता के मूल स्वरूप में बिना किसी बदलाव के आईपीएल का आयोजन 53 दिनों का होगा.

Open in App

आईपीएल के तेरहवें संस्करण का आयोजन यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक आयोजित करने पर मुहर लग चुकी है. इस दिशा में युद्ध स्तर पर तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. जाहिर है समय भी बहुत कम है. लिहाजा, सभी फ्रेंचाइजी भी जुट चुके हैं.

क्रिकेट प्रेमी रोज यही  चर्चा कर रहे हैं कि कौन सी टीम सबसे पहले पहुंचेगी? किस टीम का अभ्यास कब और कहां शुरू होगा? एक ओर जहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू हो चुका है तो दूसरी ओर आईपीएल का रोमांच सिर चढ़कर बोलने लगेगा. 

चूंकि यूएई में कोविड-19 महामारी को लेकर स्थितियां काफी हद तक नियंत्रण में होने के कारण आयोजन के दौरान बहुत ज्यादा समस्याओं से दो-चार नहीं होना पड़ेगा. प्रतियोगिता के मूल स्वरूप में बिना किसी बदलाव के आईपीएल का आयोजन 53 दिनों का होगा. हालांकि समय को लेकर जरूर बदलाव किया गया है. 

पहली बार मुकाबले भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे से प्रारंभ होंगे. भारत में मुकाबले रात 8 बजे से ही होते रहे हैं. दूसरी बात, प्रत्येक फ्रेंचाइजी 24 खिलाडि़यों को साथ ले जा सकेगी. इससे देश के युवा खिलाडि़यों को मौका मिल सकता है. 

तीसरी और सबसे अहम बात, यदि कोई कोरोना संक्रमित हो जाता है तो उसका विकल्प सभी फ्रेंचाइजी के लिए उपलब्ध होगा. टेस्ट क्रिकेट में इस तरह का प्रावधान किया गया था लेकिन सीमित ओवरों के प्रारूप में इसे पहली बार आईपीएल के जरिए अपनाया जा रहा है.

जहां तक आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सरर की बात है, चीनी कंपनी 'वीवो' को बरकरार रखा गया है. चीन के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बाद कंपनी को लेकर खूब चर्चाएं शुरू हो गई थीं. 

लेकिन अब इस निर्णय के बाद सारी चर्चाएं खत्म हो जाएंगी. बीसीसीआई का मानना है कि जब तक इस बारे में भारत सरकार से कोई संदेश नहीं मिलता कंपनी के साथ आर्थिक रिश्ते कायम रखे जाएंगे. साथ ही बीसीसीआई का कहना है कि इस अनुबंध के जरिए चीन से भारत को धन प्राप्त हो रहा है.

टॅग्स :आईपीएल 2020बीसीसीआईइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए जसप्रीत बुमराह, केकेआर के खिलाफ 'बूम-बूम' बुमराह का बरसेगा कहर

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्रिकेटIPL 2026: बीसीसीआई ने 13 अप्रैल से शुरू होने वाले दूसरे चरण का शेड्यूल जारी किया, पूरी फिक्स्चर लिस्ट देखें

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 10वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा