लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: भारत के पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका

By अयाज मेमन | Updated: December 6, 2020 09:38 IST

भारतीय खिलाडि़यों को केवल आईपीएल में ही खेलने का मौका मिला है। हालांकि टीम रविंद्र जडेजा की सेवाओं से वंचित रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री को ऑलराउंडर की समस्या का समाधान ढूंढना होगा। विराट कोहली एंड कंपनी ने वन-डे सीरीज में मिली हार के बाद अच्छे ढंग से वापसी की है।

वन-डे सीरीज के दो मुकाबले गंवाने के बाद भारतीय टीम ने जोरदार वापसी की है। तीसरा वन-डे जीतने से टीम की अनेक समस्या भी सुलझ गई। यही वजह है कि भ्रमणकारी टीम ने पहला टी-20 जीतकर आत्मविश्वास प्राप्त किया। पहले वन-डे में जडेजा के कनकशन विकल्प के तौर पर उतरे युजवेंद्र चहल ने तीन विकेट झटके। 

इससे स्पष्ट हो गया कि यदि जडेजा की बल्लेबाजी और चहल की गेंदबाजी नहीं चलती तो टीम के लिए जीत असंभव थी। हालांकि कनकशन नियम को लेकर बहस छिड़ गई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम चोटिल जडेजा के स्थान पर उतारे गए चहल के चयन से नाराज है। बहस इसी बात को लेकर हो रही है कि हेल्मेट पर लगने के बाद जडेजा द्वारा बल्लेबाजी जारी रखने से कनकशन नियम उचित था? 

साथ ही, इस नियम के तहत जडेजा के लिए चहल विकल्प हो सकते थे? यह चर्चा आगे भी जारी रहेगी। आखिरकार मैच रैफरी का फैसला अंतिम होता है। पहला टी-20 मैच जीतने से भारत का पलड़ा भारी है। विराट कोहली एंड कंपनी ने वन-डे सीरीज में मिली हार के बाद अच्छे ढंग से वापसी की है। सबसे बड़ी बात ऑस्ट्रेलिया टीम अपने घर में खेल रही है। इसके अलावा वह लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रही है। 

भारतीय खिलाडि़यों को केवल आईपीएल में ही खेलने का मौका मिला है। हालांकि टीम रविंद्र जडेजा की सेवाओं से वंचित रहेगी। यह ऑलराउंडर पूरी लय में है। उनकी जगह चहल को विकल्प मानना कहां तक उचित है? इसके अलावा जडेजा की अनुपस्थिति में टीम की बल्लेबाजी जरूर प्रभावित होगी। 

कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री को इस समस्या का समाधान ढूंढना होगा। कुछ ही दिनों बाद टेस्ट खेले जाने हैं, लिहाजा उस समय तक जडेजा का फिट होना बेहद जरूरी है। फिर भी मेरी नजर में हार्दिक पंड्या और टी. नटराजन बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

टॅग्स :विराट कोहलीएरॉन फिंचभारत Vs ऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें