लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन की कलम से: क्या है रोहित शर्मा की फिटनेस का रहस्य

By अयाज मेमन | Updated: November 11, 2020 11:27 IST

अब तक स्पष्टता नहीं है कि बीसीसीआई ने रोहित को फिट घोषित किया या नहीं। दूसरी ओर रोहित के प्ले ऑफ में खेलने में मुंबई इंडियंस को कोई खतरा महसूस नहीं हुआ।

Open in App
ठळक मुद्दे दौरे के लिए घोषित टीमों (टी-20, वन-डे और टेस्ट) से रोहित को बाहर रखा गया। रोहित का भारतीय टीम में चयन का ऐलान सोमवार को किया गया। कुल मिलाकर रोहित शर्मा के मामले में पारदर्शिता का अभाव नजर आया जो गंभीर मसला है।

सनराइजर्स ने आईपीएल का अंतिम लीग मुकाबला जीतकर स्पर्धा को अधिक रोमांचक बनाया। इसके बावजूद रोहित शर्मा की मुकाबले में वापसी चर्चा का केंद्र रही। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व मुंबई इंडियंस के कप्तान को हैमस्ट्रिंग के चलते लीग के कुछ मुकाबलों में आराम करना पड़ा था। इसी दौरान बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा की। 

दौरे के लिए घोषित टीमों (टी-20, वन-डे और टेस्ट) से रोहित को बाहर रखा गया। इस पर बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि रोहित की चोट पर वह नजर रखे हुए है। बयान के अनुसार मेडिकल टीम से फिटनेस प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही उनके नाम पर विचार किया जाएगा। इस बीच, आईपीएल के अंतिम लीग मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ रोहित की वापसी ने सभी चौंकाया। 

इसके बाद वह पहले क्वालिफायर का भी हिस्सा बने। हालांकि इस धुरंधर बल्लेबाज को खेलने की जल्दबाजी न करने की सलाह भी दी गई। टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने तो चोट की अनदेखी करने से कैसे करियर बर्बाद होता है, इसके लिए खुद की मिसाल दी। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी शास्त्री के विचारों से कुछ हद तक सहमति जताई। इसके बावजूद रोहित ने मैदान पर वापसी की। 

रोहित का भारतीय टीम में चयन का ऐलान सोमवार को किया गया। चूंकि टेस्ट शृंखला दिसंबर में होगी इसलिए फिट होने के लिए रोहित के पास पर्याप्त समय है लेकिन इस पूरे मामले में कुछ अहम मुद्दे भी हैं। सबसे पहले हैं चयनकर्ता, मुख्य कोच, बीसीसीआई के अध्यक्ष और खिलाडि़यों के बीच संवाद का अभाव। शास्त्री और गांगुली यदि रोहित की चोट के बारे में कुछ नहीं जानते हैं तो कहीं न कहीं गलत हो रहा है। इस मामले में बीसीसीआई और मुंबई इंडियंस के चिकित्सा दल की रिपोर्ट में भी विसंगति है। 

अब तक स्पष्टता नहीं है कि बीसीसीआई ने रोहित को फिट घोषित किया या नहीं। दूसरी ओर रोहित के प्ले ऑफ में खेलने में मुंबई इंडियंस को कोई खतरा महसूस नहीं हुआ। कुल मिलाकर रोहित शर्मा के मामले में पारदर्शिता का अभाव नजर आया जो गंभीर मसला है।

टॅग्स :रोहित शर्मामुंबई इंडियंसIPL 2020
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो