लाइव न्यूज़ :

एबी डीविलियर्स का ब्लॉग: चेन्नई के खिलाफ शिकार करने चले थे खुद शिकार हो गए

By एबी डिविलियर्स | Updated: March 25, 2019 18:46 IST

आरसीबी की तैयारी बेहतरीन थी और हम शेर की गुफा में घुसते वक्त टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत करने को लेकर विश्वास से भरे थे। दुर्भाग्य से हम शेर का शिकार बन गए।

Open in App

(एबी डीविलियर्स)आरसीबी की तैयारी बेहतरीन थी और हम शेर की गुफा में घुसते वक्त टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत करने को लेकर विश्वास से भरे थे। दुर्भाग्य से हम शेर का शिकार बन गए। किसी ने भी कल्पना नहीं की थी कि टीम महज 70 रनों पर सिमट जाएगी। फिर ऐसा क्या हुआ।

पहली बात तो ये कि हम टॉस हार गए और हमें एक ऐसी धीमी पिच पर पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा गया, जिसने पिछले साल केवल एक आईपीएल मैच की मेजबानी की थी। ऐसे में यह जानना मुश्किल था कि यहां कितना स्कोर पर्याप्त रहता। 150—160 का स्कोर काफी रहता या हो सकता है कि 110 भी प्रतिस्पर्धी स्कोर साबित होता। सीएसके ने टूर्नामेंट की सबसे अनुभवी टीम को मैदान में उतारा, जिसमें नौ खिलाड़ियों की उम्र 30 से ज्यादा है।

इसके अलावा कप्तान एमएस धोनी इस खेल के इतिहास के महानतम रणनीतिकारों में से हैं और उन्होंने पहले मैच से ही दबाव बनाना शुरू कर दिया। यह काफी मुश्किल होता है दोनों शुरु आती गेंदबाज पहले मैच से ही अपने कोटे के चार ओवर एक ही साथ डाल लें। मगर जहां दीपक चाहर ने एक छोर से कड़ी लाइन पर गेंदबाजी की, वहीं दूसरे छोर से हरभजन सिंह ने पूरे कौशल से गेंदबाजी की और बेहतरीन घुमाव हासिल किया।

अचानक ही हमारी टीम 39 रन तक आते-आते चार विकेट खो चुकी थी और मैच हमारी पकड़ से दूर होता चला गया। हम हालात से तालमेल बैठा सकते थे लेकिन 150 के स्कोर तक पहुंचने के चक्कर में हम 70 रनों पर ही सिमट गए। मुझ सहित टीम के कई बल्लेबाज रन गति तेज करने के चक्कर में सस्ते में आउट हो गए, जबकि हमें हालात के हिसाब से खेलना चाहिए था।

टी—20 क्रिकेट में इस स्तर पर गलती की गुंजाइश बेहद कम होती है और मैच का रु ख बदलना काफी मुश्किल होता है। हमारे गेंदबाजों ने संघर्ष का जज्बा दिखाया और सीएसके को रनों के लिए मेहनत करने पर मजबूर किया। यही वजह रही कि उनकी टीम लक्ष्य तक 18वें ओवर में पहुंच सकी।

यह एक निराशाजनक रात में सांत्वना भरी बात थी। हालांकि इस मुकाबले में नेट रन रेट सम्मानजनक रहा, जो आगे आने वाले मैचों में अहम भूमिका निभाएगा। मैच के बाद जब हम टीम के कमरे में जुटे तो कहने को ज्यादा कुछ नहीं था। हमने अपनी क्षमताओं से कमतर प्रदर्शन किया और अब हमारा ध्यान बेंगलुरु में अपने पहले मैच पर है जो गुरु वार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा।

यह अब भी कड़वी सच्चाई है कि आरसीबी की टीम 2008 से चेन्नई में कोई मैच नहीं जीत सकी है। मगर उम्मीद है कि हमें एक बार फिर इस मैदान में खेलने को मिलेगा। वह भी 12 मई को आईपीएल-2019 के फाइनल में।

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)आईपीएल 2019एबी डिविलियर्सचेन्नई सुपर किंग्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?