लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: रेपो रेट में वृद्धि से थमेगी महंगाई ?

By ललित गर्ग | Updated: February 17, 2023 11:15 IST

हमें महंगाई बढ़ने की वजहों पर ध्यान देना होगा. भारत में महंगाई बढ़ने की कई वजहें होती हैं. इसमें एक वजह तो मानसून भी है।

Open in App

महंगाई की रफ्तार थामने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने कई बार रेपो दरों में वृद्धि की है. पिछले करीब तीन सालों के दौरान कुछ अप्रत्याशित झटकों से उबरने के क्रम में अब अर्थव्यवस्था फिर से रफ्तार पकड़ने लगी है, लेकिन इसके समांतर साधारण लोगों के सामने आज भी आमदनी और क्रयशक्ति के बरक्स जरूरत की वस्तुओं की कीमतें एक चुनौती की तरह बनी हुई हैं. 

हालांकि सब्जियों के दाम फिलहाल नियंत्रण में हैं, लेकिन दूध, मसालों के अलावा ईंधन की कीमतों के इजाफे ने फिर मुश्किल पैदा की है. सवाल यह है कि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए अपनाई गई मौद्रिक नीतियां किस स्तर तक कामयाब हो पाएंगी?

हमें महंगाई बढ़ने की वजहों पर ध्यान देना होगा. भारत में महंगाई बढ़ने की कई वजहें होती हैं. जिस साल मानसून अच्छा नहीं रहता या अनियंत्रित रहता है, उस साल कृषि उपज खराब होती है और खाने-पीने की चीजों की कीमतें एकदम से बढ़ जाती हैं. फसलें अच्छी होती हैं तो कीमतें नीचे आ जाती हैं. गत वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में महंगाई घटने के पीछे मुख्य वजह यही मानी गई. 

फिलहाल औद्योगिक क्षेत्र में अपेक्षित गति नहीं लौट पाई है. निर्यात का रुख नीचे की तरफ है. कई देशों के साथ व्यापार घाटा लगातार बढ़ रहा है. रोजगार के नए अवसर पैदा नहीं हो पा रहे, जिसकी वजह से लोगों की क्रय शक्ति नहीं बढ़ पा रही. तेल की कीमतें अब भी ज्यादा हैं. ऐसे में महंगाई की दर लोगों की सहन क्षमता से अधिक है. 

फिर रेपो दरों में बढ़ोत्तरी का उपाय आजमाने से औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जिसका सीधा असर देश की विकास दर पर पड़ता है. यानी इस तरह संतुलन बिठाना मुश्किल रहेगा.

टॅग्स :मुद्रास्फीतिरेपो रेट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

कारोबारब्याज दर घटाकर ग्राहकों को लाभ दें बैंक, मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

कारोबारRBI Monetary Policy: 25 बेसिस पॉइन्ट की कटौती, लोन में सुविधा; जानें आरबीआई की MPC बैठक की मुख्य बातें

कारोबारShare Market Today: RBI के ब्याज दर कटौती से शेयर बाजार में तेजी, घरेलू शेयरों ने पकड़ी रफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित