लाइव न्यूज़ :

'सौगातों की बौछार' लेकर आएगा मोदी सरकार का आखिरी बजट?

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 9, 2018 23:59 IST

आगामी 2018-19 के बजट में मध्यम आयवर्ग वालों की हो सकती है बल्ले-बल्ले।

Open in App

केंद्र सरकार ने 1 फरवरी को आम बजट पेश करने की घोषणा की है। 2019 आम चुनाव से पहले यह मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा। इसीलिए इस बजट के लोक-लुभावन होने की उम्मीद की जा रही है। भारत में सबसे ज्यादा वोटर मध्यम आय वर्ग से आते हैं। इसलिए आगामी बजट में सरकार आयकर में छूट के साथ टैक्स स्लैब में भी बदलाव कर सकती है।

पिछले बजट में टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया था बल्कि आयकरों की दरों में कटौती की गई थी। मौजूदा व्यवस्था के तहत व्यक्तिगत आयकर के चार स्लैब हैं। पहला स्लैब ढाई लाख रुपये से कम है जिस पर शून्य आयकर है। दूसरा स्लैब ढाई से पांच लाख रुपये है जिस पर पांच प्रतिशत आयकर है। तीसरा स्लैब पांच से दस लाख रुपये है जिस पर 20 प्रतिशत टैक्स है और चौथा स्लैब दस लाख रुपये से अधिक का है जिस पर 30 प्रतिशत टैक्स है।

नई नौकरियों के अवसर पैदा करना चुनौती

2014 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी ने हर साल 1 करोड़ नई नौकरियां पैदा करने का वादा किया था। बीजेपी सरकार बने साढ़े तीन साल से ज्याादा वक्त बीत चुका है। करोड़ों युवा रोजगार की बाट जोह रहे हैं। अपने कार्यकाल के आखिरी बजट में सरकार रोजगार के लिए कुछ पुख्ता कदम उठा सकती है।

आयकर में मिल सकती है राहत

सरकार वित्त वर्ष 2018-19 के लिए आयकर छूट सीमा को मौजूदा ढाई लाख से बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर सकती है और मौजूदा टैक्स स्लैबों में भी बदलाव होने की संभावना है। साथ ही कारपोरेट टैक्स की दरें घटाने की दिशा में कदम उठाकर सरकार उद्योगों को उपहार भी दे सकती है।

कर व्यवस्था में सुधार सरकार की प्राधमिकता

प्रत्यक्ष कर व्यवस्था में सुधार सरकार की प्राथमिकता में सबसे ऊपर हैं। वित्त मंत्रालय एक समूह का गठन कर इस दिशा में पहले ही कदम उठा चुका है। इसका उद्देश्य आम लोगों खासकर मध्यम वर्ग और कारोबार जगत को राहत देना है।

टॅग्स :बजटअरुण जेटलीआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा