लाइव न्यूज़ :

Delhi airport: बार-बार हवाई यातायात में सामने आती गड़बड़ियां, 800 से अधिक उड़ानें विलंबित और 100 उड़ानें रद्द

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 10, 2025 05:19 IST

Delhi airport: देश के सबसे व्यस्त दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स (एटीसी) के ऑटोमैटिक मैसेज स्विच सिस्टम (एएमएसएस) में गड़बड़ी आने से हवाई संचालन घंटों तक बाधित रहा.

Open in App
ठळक मुद्दे800 से अधिक उड़ानें विलंबित और करीब 100 उड़ानें रद्द हुईं. तकनीकी खराबी की वजह से एटीसी को उड़ानों का समय नहीं मिल पा रहा था.हवाई यातायात प्रणाली में यह दिक्कत पिछले दो दिनों से रही थी.

Delhi airport: पिछले दो दशक से देश के घरेलू हवाई यातायात में काफी वृद्धि हुई है. जिसका कारण बढ़ती विमान सेवाएं और हवाई अड्डे हैं. विमानन कंपनियों ने भी एक सीमा तक यात्रियों के लिए लुभावनी योजनाएं तैयार की हैं. वहीं दूसरी ओर हवाई सेवा का लाभ लेने के लिए बढ़ते आकर्षण के बावजूद तकनीकी स्तर पर संकट के बादल कम नहीं हो रहे हैं. अभी बीते गुरुवार और शुक्रवार को ही देश के सबसे व्यस्त दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स (एटीसी) के ऑटोमैटिक मैसेज स्विच सिस्टम (एएमएसएस) में गड़बड़ी आने से हवाई संचालन घंटों तक बाधित रहा.

जिसके कारण आठ सौ से अधिक उड़ानें विलंबित और करीब 100 उड़ानें रद्द हुईं. बताया गया कि तकनीकी खराबी की वजह से एटीसी को उड़ानों का समय नहीं मिल पा रहा था, जिससे सभी विमानों को रोकना पड़ा. इसके बाद स्टाफ को खुद उड़ानों का समय तय करना पड़ा, जो काफी धीमा रहा. कहा जा रहा है कि हवाई यातायात प्रणाली में यह दिक्कत पिछले दो दिनों से रही थी.

पहले रुक-रुक कर समस्या आ रही थी. शुक्रवार को सुबह उसने गंभीर रूप धारण कर लिया. परेशानी एक ऐसे स्थान दिल्ली हवाई अड्डे पर हुई, जो रोजाना 1,500 से अधिक उड़ानें संभालता है. उसकी समस्या का असर पूरे देश के हवाई नेटवर्क पर आ जाता है. लिहाजा इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा एयर जैसी लगभग सभी हवाई सेवाओं की उड़ानें प्रभावित हुईं.

प्रस्थान में औसतन 50 मिनट से एक घंटे से अधिक की देरी हुई. आगमन में भी बड़े पैमाने पर समस्याएं पैदा हुईं. यह पूरा प्रकरण एक हवाई अड्डे की अपनी समस्या से जुड़ा है, जो देश की उड़ानों का महत्वपूर्ण केंद्र है. वैसे तो वर्ष भर में अनेक स्थानों पर तकनीकी दिक्कतों से हवाई यातायात प्रभावित होना सामान्य है.

कभी प्रवेश संबंधी समस्या, कभी उड़ानों की अपनी गड़बड़ियां और कभी मौसमी अव्यवस्था हवाई सेवाओं के प्रति प्रश्न उठाती हैं. यह सब जानते हैं कि उड़ानों का लाभ हमेशा ही समय की बचत के लिए किया जाता है, लेकिन इस तरह की दिक्कतें भरोसा कम करती हैं. हवाई जहाजों की समस्याओं के लिए विमानन कंपनियों पर दोष मढ़ा जा सकता है,

लेकिन हवाई यातायात की जिम्मेदारी तो सरकारी व्यवस्था को लेनी होगी. लगातार बढ़ती उड़ानों के बीच अचानक पंगु होती व्यवस्था कहीं न कहीं तकनीकी स्तर पर लापरवाही की ओर संकेत देती है. काम चलाऊ ढंग से चलने की मानसिकता यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनाता है. देश में तेजी से बन रहे नए-नए हवाई अड्डे दिखाने के लिए अच्छे हैं,

किंतु उनके भीतर आधुनिक तकनीक का सही प्रकार से काम करने का प्रमाण तो परिचालन के बाद ही समझ में आता है. इसलिए आवश्यक यह है कि हवाई सेवा जगत का आवरण केवल हवाई अड्डों की खूबसूरती से न बनाया जाए, उन्हें सुदृढ़ व्यवस्था से भी सुसज्जित किया जाए. तभी अंदर-बाहर की सुंदरता यात्रियों के लिए लाभकारी होगी. 

टॅग्स :DGCAdelhiPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट