लाइव न्यूज़ :

Blog: बेटा पीरियड्स शुरू हो गए हैं किसी को बताना नहीं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 16, 2018 16:00 IST

अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन 25 जनवरी को पर्दे पर रिलीज हो रही है। क्या एक फिल्म पीरियड्स और सैनेट्रीपैड की उपयोगिता पर लोगों की सोच को बदलेंगी?

Open in App

बेटा पीरियड्स शुरूहो गए हैं किसी को बताना नहीं खास कर घर के मर्दों को।ये बात हर लड़की को तब उसकी मां बोलती है जब उसको पहली बार पीरियड्स होते हैं और वह इन सब चीजों से अंजान इस बात की गांठ बांध लेती है कि चाहें अब तो दुनिया इधर की उधर हो जाए हमें ये बात किसी को नहीं बतानी है। भारत की 90 फीसदी महिलाएं जीवन के अंतिम पड़ाव तक इस बात को छुपाना ही सही समझती हैं, इसका कारण मां की शिक्षा के साथ-साथ मर्दों की सोच भी आड़े आती है। महिलाओं की प्राकृतिक चीज को समस्या तक कहा जाता है।

तो जनाब इन शर्म के ठेकेदारों को कोई ये बताए अगर महिलाओं के अंदर ये प्राकृतिक अवस्था नहीं होगी तो ये दुनिया रूक जाएगी। मैं या हजारों महिलाएं आज भी खुलकर उन मुद्दों पर बात करते हैं जिनके बारे में हर कोई जानता है पर कभी उन बातों पर चर्चा क्यों नहीं करते जो हमारी जरूर हैं। खैर ये बात आज दिमाग में इसलिए कौतूहल कर रही है क्योंकि अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन 25 जनवरी को पर्दे पर रिलीज हो रही है। क्या एक फिल्म पीरियड्स और सैनेट्रीपैड की उपयोगिता पर लोगों की सोच को बदलेंगी? हमारे देश में 85 फीसदी महिलाएं सैनेट्रीपैड का प्रयोग नहीं करती हैं, इसका एक कारण ये भी है कि वो किसी दुकानदार के पास जाकर उसको खरीदने में हिचक महसूस करती हैं क्योंकि उनको तो बताया गया है ना कि मर्दों से ये बात नहीं कहना है।

इसका एक कारण ये भी है कि भाई और पिता तो दूर की बात है लड़के दोस्त तक लड़कियों के पीरियड्स पर नहीं बोल पाते वो इस पर बोलने में झिझक महसूस करते हैं। कभी-कभी लगता है कि अगर कोई लड़की पारियड्स के दौरान बेहोश हो जाती है तो ये जनाब ये भी ना बता पाएंगे कि लड़की को हुआ क्या है। पता नहीं सैनेट्रीपैड की उपयोगिता को लेकर बनाई गई अक्षय की ये फिल्म कितना प्रभाव डालती है। जहां पीरियड पर महिलाएं बोल तक नहीं पाती वो इसको कितना समझेंगी और कितने फीसदी लड़कियां अपने भाई और पिता के साथ फिल्म देख पाएंगी।

हम मैट्रो सिटी में रह रहे हैं तो बेहद आसान है किसी के सामने भी बेबाक तरीके से अपनी बात रखना लेकिन ये देश गांवों में बसता है जहां महिलाओं के पीरियड्स को आज भी छूत माना जाता है। तो क्या वहां के मर्द अपनी बहन-मां से इस पर बात कर पाएंगे। पता नहीं एक साथ कितने सवाल हैं जिसके जवाब हम सबके पास ही हैं, मुझे नहीं पता कि कितनी फीसदी पढे़ लिखे लड़के लड़कियो की इस अवस्था को समझते हैं, उसको बेझिझक स्वीकार करते हैं। बस उम्मीद है अक्षय की फिल्म जरूर लोगों की सोच बदलने का काम करेगी।

टॅग्स :पीरियड्सपैडमैनअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

भारत'पीरियड्स स्वास्थ्य जीवन के अधिकार का हिस्सा है': SC ने राज्यों को लड़कियों के लिए मुफ्त सैनिटरी पैड देने का दिया निर्देश

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस