लाइव न्यूज़ :

अनुपम खेर के नेतृत्व में कश्मीर में काशीवुड बन जाए तो फिर से अच्छे फिल्मी दिन लौट आएं!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: November 25, 2020 21:33 IST

कश्मीरी पंडित अनुपम खेर ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे उनकी मां धारा 370 रद्द किए जाने पर बेहद प्रसन्न हैं कि वह अब कश्मीर में एक घर बना सकती हैं.

Open in App
ठळक मुद्देदेश की जनता ने कश्मीर की बेमिसाल खूबसूरती को देखा था.कश्मीरी पंडितों केे पलायन के दर्द को अनुपम खेर भी नहीं भूल पाए थे.

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 से राहत के बाद इसके आगे के जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए. बाॅलीवुड फिल्म निर्माता-निर्देशकों के लिए कभी कश्मीर, फिल्मों की शूटिंग के लिए सबसे प्रिय लोकेशन होती थी और इनके जरिए ही देश की जनता ने कश्मीर की बेमिसाल खूबसूरती को देखा था.

अब जरूरत इस बात की है कि वहां एक बार फिर से वही अच्छे फिल्मी दिन आएं और इसके लिए वहां अनुपम खेर जैसे अनुभवी फिल्मी सितारे के नेतृत्व में कश्मीर में काशीवुड बनाया जाए. जन्म से एक कश्मीरी पंडित अनुपम खेर ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे उनकी मां धारा 370 रद्द किए जाने पर बेहद प्रसन्न हैं कि वह अब कश्मीर में एक घर बना सकती हैं.

कश्मीरी पंडितों केे पलायन के दर्द को अनुपम खेर भी नहीं भूल पाए थे और समय-समय पर उनकी भावनाओं में यह छलकता भी था. कश्मीरी पंडितों के साथ घाटी से पलायन करने के अनेक वर्षों बाद भी अनुपम खेर की स्मृतियों में है कि कैसे इस पूरी घटना ने असंख्य परिवारों के जीवन को बर्बाद कर दिया था.

उनके मन में अपनी जन्मभूमि के लिए आज भी भावनाएं हैं. वे फिल्मी दुनिया के अनुभवी सितारे हैं, उन्हें अवसर और ज़िम्मेदारी दी जाए तो वे कश्मीर की मुरझाई हुई फिल्मी लोकेशन को फिर से महका सकते हैं.  

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपअनुपम खेरजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?