लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी गानों की अश्लीलता तो खूब देखी, अब जातिवादी नग्नता देखो!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 10, 2018 16:53 IST

पांडे जी का बेटा हूं.... पांडे जी की बेटी है.... यादव जी का बेटा हूं.... दुबे जी की बेटी हूं.... ये कोई शादी की कुंडली नहीं भोजपुरी गानें के बोल हैं।

Open in App

मेरा एक दोस्त है अनंत। उसके पापा का नौकरी में ट्रांसफर होता रहा इसलिए उसकी परवरिश बिहार, झारखंड और यूपी की साझा संस्कृति में हुई है। उसने हाल ही में मुझसे कहा कि भोजपुरी बेहद मीठी भाषा है और पंजाबी बेहद तल्ख। लेकिन जब जब संगीत की बात करें पंजाबी गानों ने भोजपुरी से कहीं मीठे गाने दिए हैं। उसकी बातों से असहमति हो सकती है। लेकिन एक बात से कोई इनकार नहीं करेगा कि अश्लीलता ने भोजपुरी गानों की मिठाई का लाटा बना दिया है। अब लाटा जिन्हें नहीं पता वो ये समझ लें कि ये गुड़ और महुए से बनने वाली कोई चिपचिपी मिठाई है।

भोजपुरी गाने अब अश्लीलता से भी एक कदम आगे बढ़ गए हैं। अब ये जातीय नग्नता पर उतर आए हैं। यूट्यूब पर जातिवादी गानों की भरमार है। इन गानों में अश्लीलता के साथ झूठा जातीय दंभ झलकता है। भोजपुरी के बेहद लोकप्रिय गायक हैं रितेश पांडे। पिछले महीने उनका एक गाना आया... पांडे जी का बेटा हूं, चुम्मा चिपक के लेता हूं। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। शायद इस गाने की लोकप्रियता ही रही होगी एक और गाना आ गया- पांडे जी की बेटी है चुम्मा चिपक के देती है। इससे पांडेय समाज आहत हो गया और सिंगर अजय लाल यादव यादव के खिलाफ मुकदमा कर दिया।

अजय लाल यादव की तलाश शुरू हुई तो उसने मजिस्ट्रेट के सामने आत्म समर्पण कर दिया। जिसके बाद उसे 15 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई। इस थोड़ी जद्दोजहद ने अजय लाल यादव की ख्याति/कुख्याति खूब हुई।

जातिवादी नग्नता की यह एक बानगी भर है। यूट्यूब पर ऐसे सैकड़ों वीडियो मिल जाएंगे। दुबे जी की बेटी है... यादव जी का बेटा है... पांडेय की जी की दूसरी रखैल है... वगैरह, वगैरह। यूट्यूब पर इन गानों के कमेंट्स पढ़ेंगे तो पाएंगे कि मनोरंजन तो दूर की बात है। इन गानों में समाज में जातिवादी खाई को कितना बढ़ाया है। 

अगर बिहार में कोई प्रबुद्ध वर्ग नाम की चीज है तो उसे इन सभी गानों का पुरजोर विरोध करना होगा। ये सेलेक्टिव नहीं होना चाहिए। लोगों को भी ऐसे गानों को नाकरना होगा। वरना एक मीठी भाषा अश्लीलता की गिरफ्त में समा जाएगी और संगीत जोड़ने नहीं तोड़ने का काम करेगा।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :कला एवं संस्कृति
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMoliere: फ्रांस के महान नाटककार मोलियरे को डेडिकेट है आज का गूगल डूडल

भारतगिरीश्वर मिश्र का ब्लॉगः हिंदी के सामर्थ्य को बढ़ाने का प्रयास

भारतके. एस. भगवान की किताब के विरोध में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, भगवान राम को गलत तरीके से पेश करने का आरोप

भारतबांग्ला कवि नीरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती का निधन, 'नंगा राजा' कविता के लिए मिला था साहित्य अकादमी पुरस्कार

भारतनई किताब- 'चौरासी': लम्हों ने खता की, सदियों ने सजा पाई सखी री!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?