राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई विधान पार्षद सुनील सिंह के पोस्ट ने मचाई है खलबली, जानें क्या है पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Published: July 9, 2023 03:11 PM2023-07-09T15:11:18+5:302023-07-09T15:11:18+5:30

सुनील सिंह पिछले कुछ दिनों से लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर बने हुए हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक विवाद के दौरान भी यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि मुख्यमंत्री नीतीश हमेशा मंत्रियों पर नकेल कसने के लिए 5-7 अधिकारीयों को लगाए रहते हैं।

Twitter post of Legislative Councilor Sunil Singh created political panic in Bihar, know details | राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई विधान पार्षद सुनील सिंह के पोस्ट ने मचाई है खलबली, जानें क्या है पूरा मामला

राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई विधान पार्षद सुनील सिंह के पोस्ट ने मचाई है खलबली, जानें क्या है पूरा मामला

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह का सोशल मिडिया पर तीखे तीर चलाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ऐसे में दिन गुजरने के साथ ही बिहार के लोगों को ये अहसास होने लगा है कि महागठबंधन में अब गांठ पड़ रही है। 

रविवार को भी सुनील सिंह ने एक पोस्ट साझा किया और कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसमें उन्होंने सवाल किया है कि 'अगर यूपीएससी में सवाल पूछा जाय कि देश का सबसे अविश्वसनीय राजनेता कौन है? 

सुनील सिंह ने सुबह साढ़े सात बजे के बाद पोस्ट कर यह सवाल दागा तो यूजर्स की ओर से जवाब भी काफी रोचक आए। पोस्ट करने के बाद अधिकांश यूजर्स ने देश का सबसे अविश्वसनीय राजनेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया। कई सारे यूजर्स ने कमेंट किए हैं और लिखा है-नीतीश कुमार। 

उल्लेखनीय सुनील सिंह पिछले कुछ दिनों से लगातार हमलावर बने हुए हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक विवाद के दौरान भी यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि मुख्यमंत्री नीतीश हमेशा ही मंत्रियों पर नकेल कसने के लिए 5-7 अधिकारीयों को लगाए रहते हैं। उनके इस बयान पर जदयू के कई नेताओं ने आपत्ति जताई जिसमें मंत्री अशोक चौधरी भी शामिल रहे। 

इसके बाद सुनील सिंह अशोक चौधरी को दलबदलू करार दिया था। सुनील सिंह ने कहा था कि वे हर रोज दल बदलते रहते हैं। सुनील सिंह ने कहा कि अशोक चौधरी जंगलराज पर सवाल उठा रहे थे, लेकिन अगर लालू प्रसाद यादव नहीं होते तो वे आज जेल में होते। उन्होंने यहां तक कह दिया कि वर्ष 2005 में शेखपुरा जिला में कांग्रेस नेता राजो सिंह की हुई हत्या में अशोक चौधरी का नाम सुर्खियां बना था। 

ऐसे में सुनील सिंह का बार- बार महागठबंधन की अपनी ही सरकार को परोक्ष रूप से निशाने पर लेने से कई प्रकार की राजनीतिक कयासबाजियां शुरू हो गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह के सोशल मीडिया पर आक्रामक होने से लोगों द्वारा सवाल किया जा रहा है कि क्या नीतीश कुमार के साथ अब राजद का साथ ज्यादा लम्बा नहीं चलेगा? 

विधान परिषद में राजद के मुख्य सचेतक और बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के इन बयानों से महागठबंधन में भूचाल मचा है।

Web Title: Twitter post of Legislative Councilor Sunil Singh created political panic in Bihar, know details

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे