लाइव न्यूज़ :

बिहार में सरकारी स्कूलों में पढ़ाते समय कुर्सी पर नहीं बैठ सकेंगे अध्यापक, शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया

By एस पी सिन्हा | Updated: July 19, 2023 14:57 IST

आदेश में कहा गया है कि निरीक्षण के क्रम में शिक्षक क्लास रूम में कुर्सी पर बैठकर मोबाइल चलाते हुए पाए गए हैं। ऐसे में यह आदेश दिया जाता है कि सभी क्लासरूम से कुर्सी हटा ली जाय और ये निगरानी रखी जाय कि शिक्षक खड़े होकर पढ़ायें और क्लास के समय मोबाइल का प्रयोग न करें।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी स्कूलों में पढ़ाते वक्त कुर्सी पर नही बैठेंगे गुरूजीशिक्षा विभाग ने प्राचार्यों से क्लासरूम की कुर्सी को बाहर करने को कहासलाह- शिक्षक खड़े होकर पढ़ायें और क्लास के समय मोबाइल का प्रयोग न करें

पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों के क्लास रूम में अब गुरूजी के लिए कुर्सी नहीं लगेगी। उन्हें खड़ा होकर पढाना होगा। शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी कर प्राचार्य से क्लासरूम की कुर्सी बाहर करने को कहा है। ऐसा नहीं करने वाले प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, सरकारी स्कूलों में अध्यापकों के पैर पसारकर सो जाने से संबंधित कई वीडियो वायरल होते रहे हैं। 

आदेश में कहा गया है कि निरीक्षण के क्रम में शिक्षक क्लास रूम में कुर्सी पर बैठकर मोबाइल चलाते हुए पाए गए हैं। ऐसे में यह आदेश दिया जाता है कि सभी क्लासरूम से कुर्सी हटा ली जाय और ये निगरानी रखी जाय कि शिक्षक खड़े होकर पढ़ायें और क्लास के समय मोबाइल का प्रयोग न करें। उल्लेखनीय है कि कड़क आईएएस अधिकारी माने जाने वाले केके पाठक ने जब से शिक्षा विभाग के अपर मुख्य शिक्षा विभाग का पदभार संभाला है, तब से नित नए आदेश जारी कर विभाग में हड़कंप मचाए हुए हैं।

यही नहीं आदेशों का पालन कराने के लिए अधिकारियों को निगरानी के लिए लगाया गया है। 1 जुलाई से लगातार स्कूलों का निरीक्षण हो रहा है। वहीं अब ऑनलाइन शिक्षकों की हाजिरी लगाई जा रही है। आने वाले दिनों में छात्र-छात्राओं की हाजिरी भी ऑनलाइन लगाई जाएगी। शिक्षकों को क्लासरूम में पढ़ाने के समय सोशल मीडिया और मोबाइल से दूर रहने को लिए कहा गया है। इन आदेशों का उल्लंघन करने वाले कई शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। पटना में 11 जुलाई को आन्दोलन में शामिल होनेवाले शिक्षकों को भी चिन्हित करके कार्रवाई की जा रही है।

विभाग में ड्रेस कोड भी लागू लिया गया है। बिहार सरकार की तरफ से एक आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को औपचारिक कपड़े पहनकर ही कार्यालय आना है। आदेश में कहा गया है कि विभाग उन्हें निर्देश देता है कि वे जींस और टी-शर्ट जैसे कैजुअल परिधान न पहनें। 

टॅग्स :नीतीश कुमारEducation DepartmentबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."