लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू यादव ने मनोज झा को बताया विद्वान, कहा- "किसी को ठेस नहीं पहुंचाया..."

By एस पी सिन्हा | Updated: September 28, 2023 19:38 IST

देश के संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है जो उचित नहीं है। वहीं मनोज झा मामले में आनंद मोहन की नाराजगी को लेकर लालू ने उन्हें हिदायत देते हुए कहा कि आनंद मोहन को संयम रखना चाहिए।

Open in App

पटना: राजद सांसद मनोज झा के द्वारा ठाकुर शब्द को लेकर दिए गए बयान पर गर्मायी सियासत के बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने उनके बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वे विद्वान आदमी हैं। मनोज झा ने कोई गलत बात नहीं कही है। लालू ने कहा कि मनोज झा की कविता ने किसी को ठेस नहीं पहुंचाया है। 

लालू ने कहा कि कुछ लोग अलग तरह का बयानबाजी कर रहे हैं। मनोज झा ने किसी को टारगेट नहीं किया है। मनोज झा ने बिलकुल सही बातों को रखा है। राजद नेता शिवानंद तिवारी द्वारा लिखित पुस्तक के लोकार्पण के मौके पर लालू ने यह बातें कही।

उन्होंने कहा कि शिवानंद तिवारी ने हमेशा निर्भीक राजनीति की है। अपनी बात को बेबाक़ी से रखा है। वो निडर और निर्भीक व्यक्ति हैं। किसी से कभी भी डरे नहीं हैं। लगातार पढ़ने लिखने और मौजूदा हालत पर अपनी बात को रखना इनकी आदत है।

शिवानंद तिवारी का हर खबर पर पूरा ध्यान रहता है। भले ही वो सवर्ण समाज में पैदा हुए हैं, लेकिन अकलियत और दबे कुचले की आवाज हमेशा उठाते रहे हैं। इस मौके पर लालू ने कहा कि नीतीश जी और हम लोग पहले अलग थे, लेकिन आज साथ-साथ हैं। आजकल सांप्रदायिक ताकत का बोलबाला हो गया है।

देश के संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है जो उचित नहीं है। वहीं मनोज झा मामले में आनंद मोहन की नाराजगी को लेकर लालू ने उन्हें हिदायत देते हुए कहा कि आनंद मोहन को संयम रखना चाहिए। मनोज झा ने राजपूतों को लेकर कोई गलत बयान नहीं दिया है। सांसद ने किसी समाज का अपमान किया है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारआरजेडीमनोज झा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."