लाइव न्यूज़ :

मुहर्रम के मौके पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने घर पर बुलवाया ताजिया जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को याद किया

By एस पी सिन्हा | Updated: July 29, 2023 17:14 IST

ताजिया जुलूस में शामिल लोगों ने कहा कि लालू यादव हमेशा से आपसी भाईचारा को बढ़ावा देते रहे हैं। वे पहले भी ताजिया जुलूस को अपने यहां आमंत्रित करते रहे हैं। इस बार भी उन्होंने सबको बुलाया।

Open in App
ठळक मुद्देलालू प्रसाद यादव ने अपने आवास पर ताजिया जुलूस बुलायाशोक के इस जुलूस में सबके साथ इमाम हुसैन की शहादत को याद कियाशोक जताने के मौके पर लालू यादव ने काला कपड़ा पहन रखा था

पटना: मुहर्रम के मौके पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने आवास पर ताजिया जुलूस बुलाया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर ताजिया जुलुस लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान लालू यादव ने खुद आगे आकर सभी का स्वागत किया। इमाम हुसैन की शहादत पर ताजिया लेकर शोक जताने के मौके पर लालू यादव ने काला कपड़ा पहन रखा था। काले रंग का हाफ पैंट और काले रंग की टी-शर्ट में लालू यादव कुर्सी पर बैठे हुए थे।

राबड़ी देवी के आवास में शेखपुरा से ताजिया पहुंचते ही वे मुस्लिम समुदाय से मिलने पहुंच गए और शोक के इस जुलूस में सबके साथ इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। इस मौके पर राबड़ी देवी भी मौजूद थीं। इस दौरान तलवार और लाठी-डंडे के साथ लोग ताजिया जुलूस में पहुंचे थे। लालू ने इस दौरान उनका प्रदर्शन भी देखा। 

दरअसल, मुहर्रम का महीना इस्लाम धर्म में शोक के रूप में जाना जाता है। इस महीने में उत्सव नहीं होता है। इमाम हुसैन की शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए शिया मुस्लिम काले कपड़े पहनकर जुलूस निकालते हैं। इस दिन को कुर्बानी के रूप में याद किया जाता है, साथ ही इस दिन ताजिया निकाले जाते हैं। लालू यादव भी कुछ उसी अंदाज में दिखे। वह कुर्सी पर बैठकर ताजिया लेकर पहुंचे लोगों से मिले और शोक के इस जुलूस में सबके साथ इमाम हुसैन की शहादत को याद किया।

 ताजिया जुलूस में शामिल लोगों ने कहा कि लालू यादव हमेशा से आपसी भाईचारा को बढ़ावा देते रहे हैं। वे पहले भी ताजिया जुलूस को अपने यहां आमंत्रित करते रहे हैं। इस बार भी उन्होंने सबको बुलाया। उल्लेखनीय है कि लालू यादव वर्ष 1990 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे, तब से उन्होंने बिहार में खुद को अल्पसंख्यक समाज विशेषकर अल्पसंख्यक के सर्वमान्य नेता के तौर पर पेश करने की कोशिश की है। यहां तक कि लालू यादव अपने वोटों के एम-वाई (मुस्लिम-यादव ) समीकरण के लिए भी जाने जाते हैं। धर्मनिरपेक्ष राजनीति के पैरोकार रहे लालू यादव ने एक बार फिर से उसी दिश में मोहर्रम जुलुस को अपने आवास पर बुलाकर सबको एक संदेश देने की कोशिश की है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीमुहर्रमबिहारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."