लाइव न्यूज़ :

पटना में बेऊर जेल में आपस में भिड़े कैदी, अनंत सिंह समर्थकों ने काटा जमकर बवाल, जानें पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: July 16, 2023 14:45 IST

पटना के बेऊर जेल में अनंत सिंह के समर्थकों ने रविवार को जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान कुछ कक्षपालों से हाथापाई भी हुई। सुरक्षा कर्मियों के बीच बचाव के बाद किसी तरह मामले को शांत किया गया।

Open in App

पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थित केन्द्रीय कारा बेऊर कैदियों के लिए अखाड़ा बन गया। बाहुबली अनंत सिंह के समर्थकों ने रविवार सुबह बेउर जेल में जमकर बवाल मचाया। इस दौरान मारपीट भी हुई, जिसमें कई कक्षपालों के घायल होने की खबर है। हालांकि इसकी पुष्टि जेल प्रशासन के द्वारा नही की जा रही है। 

बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में किसी बात को लेकर पहले बहस हुई और फिर विवाद बढ़ने के बाद दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। हालात को नियंत्रित करने के लिए जेल सायरन भी बजाना पड़ा। 

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात अनंत सिंह जेल के जिस वार्ड में बंद थे, कहा जा रहा है कि उसका गेट बंद नहीं किया गया था। रविवार सुबह जब इसका खुलासा हुआ तो अनंत सिंह के समर्थक बंदी आगबबुला हो गए और जमकर बवाल काटा। इस दौरान कुछ कक्षपालों से हाथापाई भी हुई। सूत्रों का कहना है कि अनंत सिंह जेल के वार्ड का गेट खुला रहने को एक बड़ी साजिश के तौर पर देखा जा रहा है। राजद के पूर्व विधायक और छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह पर कई मामले दर्ज हैं। वहीं बेउर जेल में उनके विरोधियों की भी बड़ी तादाद है, जो जेल में बंद हैं। 

ऐसे में उनके वार्ड का गेट खुला रहने से समर्थकों का कहना है कि विरोधी उन पर हमला कर सकते थे। इसमें अनंत सिंह की जान को खतरा हो सकता था। यह एक बड़ी लापरवाही है, जिसमें अनंत सिंह के खिलाफ किसी साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता है। 

समर्थकों ने इसी कारण से गुस्से में जेल में बवाल काटा। वहीं अनंत सिंह ने अपनी हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने इसकी लिखित सूचना भी दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनंत सिंह और राजद के नवादा से पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव एक ही वार्ड में बंद हैं। इस बीच जेल के अंदर मारपीट की सूचना मिलने के बाद जेल के उच्च पदाधिकारी, जेलर, सहायक जेलर सहित भारी संख्या में जेल के कक्षपाल, उच्च कक्षपाल जेल के अंदर पहुंचे। 

सुरक्षा कर्मियों के बीच बचाव के बाद किसी तरह मामले को शांत किया गया। वहीं पूरे मामले की जानकारी मिलते ही आननफानन में कई वरीय अधिकारी भी बेउर जेल पहुंचे और मौके पर स्थिति को संभालने में जुट गए। जेल अधीक्षक ई.जितेन्द्र कुमार के अनुसार फिलहाल हालात को नियंत्रण में कर लिया गया है। हालांकि, उन्होंने इस झडप में घायल हुए कैदियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

टॅग्स :बिहार समाचारअनंत सिंहपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."