लाइव न्यूज़ :

पटनाः आशा कार्यकर्ताओं ने हाथों से चूड़ियां निकालकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया, 14 सूत्री मांगों को लेकर सड़क को जाम किया और धरना पर बैठीं

By एस पी सिन्हा | Updated: August 10, 2023 18:31 IST

पटनाः सड़कों पर ही बैठ गई और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगी। पिछले एक महीने से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआशा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।11 अगस्त यानी कल से हम लोग आमरण अनशन पर बैठेंगे।सभी आशा और आशा फैसिलिटेटर का सेवानिवृत्ति 60 वर्ष से 65 वर्ष किया जाय।

पटनाः 14 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने इनकम टैक्स गोलंबर के पास सड़क को जाम किया और धरना पर बैठ गईं। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी हाथों से चूड़ियां निकालकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में पहुंचीं आशा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

हालांकि, तमाम आशा इनकम टैक्स गोलंबर से होते हुए डाक बंगला चौराहे पर जा रही थी। लेकिन पुलिस ने उन्हें इनकम टैक्स पर ही रोक दिया। जिसके बाद सभी सड़कों पर ही बैठ गई और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगी। बता दें कि पिछले एक महीने से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर हैं।

जिसके कारण से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प है। लेकिन उसके बावजूद भी सरकार की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। सोनी देवी ने कहा की हम लोगों को वेतनमान दे दिया जाए आज हम अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे हैं। हम लोग भूखे प्यासे पिछले एक महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है।

जब तक हम लोग की मांग पूरी नहीं होती है तब तक हम लोग अपने हड़ताल को जारी रखेंगे। वहीं संघ के महासचिव कौशलेंद्र शर्मा ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री हमारी मांगों पर विचार नहीं करते हैं तो 11 अगस्त यानी कल से हम लोग आमरण अनशन पर बैठेंगे।

जब तक मांग पूरा नहीं हो जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उनकी मांग है कि सभी आशा और आशा फैसिलिटेटर का सेवानिवृत्ति 60 वर्ष से 65 वर्ष किया जाय। सहमति के संदर्भ में स्वीकृति मासिक परितोशिक शब्द को बदलकर मानदेय किया जाय तथा इसका बकाया सहित अद्यतन भुगतान किया जाय।

टॅग्स :पटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."