लाइव न्यूज़ :

नित्यानंद राय ने लालू प्रसाद पर यादवों को भय का प्रतीक बनाने का आरोप लगाया, पूछा- 'जब जेल गए तो राबड़ी की जगह किसी यादव नेता को सीएम क्यों नहीं बनाया?'

By एस पी सिन्हा | Updated: November 14, 2023 17:58 IST

नित्यानंद राय ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर भी सीधा निशाना साधते हुए कहा कि लालू प्रसाद ने यदुवंशियों को भय का प्रतीक बनाने का काम किया है। जब आप जेल गये तो फिर क्यों अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया?

Open in App
ठळक मुद्देनित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार का 'दुशासन' बताया लालू प्रसाद पर यादवों को भय का प्रतीक बनाने का आरोप लगाया कहा कि 15 वर्षो में लालू यादव ने यादवों में भय पैदा करने का काम किए

पटना: गोवर्धन पूजा के मौके पर भाजपा ने मंगलवार को यादव सम्मेलन किया। इसमें दावा किया गया कि 21 हजार यादवों ने भाजपा की सदस्यता ली है। सदस्यता लेने के बाद सभी ने एक साथ गोवर्धन पूजा भी की। भाजपा के मंच पर भगवान कृष्ण जी की बड़ी सी प्रतिमा लगाई गई थी। जिसमें कृष्ण गोवर्धन पर्वत को उठाए हुए थे। इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यदुवंशी सम्मेलन में बोलते हुए बड़ी संख्या में आए यादवों को भाजपा ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आप लोग हमारे साथ आइए और बिहार में बदलाव कीजिये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों का कल्याण उसी तरह कर रहे हैं, जिस प्रकार भगवान कृष्ण ने किया था।

इस दौरान नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार का 'दुशासन' बताया और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भी जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने आवाज बुलंद करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा में द्रौपदी का चीरहरण हुआ है। विधानसभा में नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए जो शब्द का इस्तेमाल किया है, वह द्रौपदी के चीरहरण जैसा ही था। तेजस्वी यादव ने भी नहीं रोका और दुशासन का साथ दिया।

नित्यानंद राय ने प्रदेश सरकार को ललकारते हुए कहा कि आप प्रदेश में कसाई खाना खुलवाइए। बिहार में जब भाजपा की सरकार बनेगी तो पहला फैसला गौ हत्या पर बैन लगाना होगा। इसके साथ ही उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर भी सीधा निशाना साधते हुए कहा कि लालू प्रसाद ने यदुवंशियों को भय का प्रतीक बनाने का काम किया है। जब आप जेल गये तो फिर क्यों अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया? क्यों नहीं यादव जाति के किसी नेता को मुख्यमंत्री बनाया? आप हुकूमदेव नारायण यादव को मुख्यमंत्री बना देते या फिर किसी और यादव को मुख्यमंत्री बना देते। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने यदुवंशी को लज्जित करने का काम किया है। अगर तेजस्वी में हिम्मत होती तो वे नीतीश का साथ नहीं देते। वे महिलाओं का सम्मान करते।

उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने किसी को अपमानित करने का काम नहीं किया बल्कि हर समय में उन्होंने साथ दिया। लेकिन, अपने आप को यादव कहने वाले तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के महिला विरोधी बयान का समर्थन कर खुद को कलंकित किया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले बिहार विधानसभा में द्रौपदी का चीरहरण हुआ और तेजस्वी यादव चुपचाप देखते रहे। नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि आप सिंहासन खाली कीजिए भाजपा की सरकार बिहार में बनने वाली है। उन्होंने कहा कि 15 वर्षो में लालू यादव ने यादवों में भय पैदा करने का काम किए। लेकिन इनकी सुरक्षा के लिए भाजपा है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा नहीं होती तो लालू यादव पहली बार मुख्यमंत्री नहीं बनते।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारBJPआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."