लाइव न्यूज़ :

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू किया गया 'निडर नारी', मिलने जा रही है ये बड़ी सुविधा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 15, 2024 16:00 IST

यह सुविधा महिलाओं को घर से गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए है। महिलाएं जब भी कहीं बाहर जाएं, तो बस डायल 112 पर कॉल करें। इसके बाद उन्हें एक सीक्रेट कोड मिलेगा और पुलिस टीम उनके सफर के दौरान हर 10-15 मिनट पर उनकी सुरक्षा की जानकारी लेती रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देपहले डायल 112 की सेवा सिर्फ इमरजेंसी के लिए थीलेकिन अब इस सेवा का विस्तार महिलाओं की सुरक्षा के लिए किया गया हैजिन महिलाओं के पास स्मार्टफोन नहीं हैं, उन्हें भी पुलिस मोबाइल टावर से ट्रैक करेगी

पटना:बिहार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 15 सितंबर से 'निडर नारी' प्रोजेक्ट शुरू कर दिया गया। यह सुविधा 24 घंटे और मुफ्त में उपलब्ध है। बिहार इस तरह की सुविधा देने वाला देश का तीसरा राज्य बन गया है। इससे पहले हरियाणा और तेलंगाना में यह सेवा दी जा रही है। 5 सितंबर को डीजीपी आलोक राज ने 6 जिलों में इस पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया था। इसके बाद किशनगंज, वैशाली, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और अन्य जिलों की महिलाओं ने भी इसका फायदा उठाया है।

यह सुविधा महिलाओं को घर से गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए है। महिलाएं जब भी कहीं बाहर जाएं, तो बस डायल 112 पर कॉल करें। इसके बाद उन्हें एक सीक्रेट कोड मिलेगा और पुलिस टीम उनके सफर के दौरान हर 10-15 मिनट पर उनकी सुरक्षा की जानकारी लेती रहेगी। अगर महिला किसी परेशानी का सामना करती है या कॉल का जवाब नहीं देती है तो तुरंत पुलिस की गाड़ी या इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल उनकी मदद के लिए पहुंच जाएगी।

इस पूरी प्रक्रिया में महिलाओं को डिजिटली ट्रैक किया जाता है ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पहले डायल 112 की सेवा सिर्फ इमरजेंसी के लिए थी, लेकिन अब इस सेवा का विस्तार महिलाओं की सुरक्षा के लिए किया गया है। जिन महिलाओं के पास स्मार्टफोन नहीं हैं, उन्हें भी पुलिस मोबाइल टावर से ट्रैक करेगी और हर 10-15 मिनट पर उनसे संपर्क करेगी। यह सेवा शुरू  हो जाने से महिलाएं अब सुरक्षित और निडर होकर सफर कर सकेंगी।

डायल 112 सेवा के काम करने का तरीका यह है कि जैसे ही महिला कॉल करती है, उसका लोकेशन कंट्रोल सेंटर में दिखने लगता है। फिर नजदीकी पुलिस वाहन को सूचना दी जाती है, जो महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर 10-15 मिनट पर कॉल करेगी।

यदि महिला भटक जाए या किसी तरह की समस्या में फंस जाए और कॉल का जवाब नहीं दे पाए तो पुलिस तुरंत उसकी लोकेशन के आधार पर उसे ढूंढकर मदद के लिए पहुंच जाएगी। इस नई सेवा से महिलाओं को सुरक्षित सफर का भरोसा मिलेगा और उन्हें किसी भी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं होगी।

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."