लाइव न्यूज़ :

बिहार-झारखंड में नक्सलियों के 7 ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी, हाथ लगे कई अहम दस्तावेज

By एस पी सिन्हा | Updated: June 8, 2023 20:36 IST

एनआईए ने पिछले साल 24 जून को इस मामले को बिहार पुलिस से अपने हाथ में लिया था। मामले में अब तक कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार और झारखंड में नक्सलियों के सात ठिकानों पर एनआईए ने छापेमारी की है। इस छापेमारी में अब तक कुल नौ लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं इस छापेमारी में एनआईए को कई दस्तावेज भी मिले हैं।

पटना: एनआईए ने गुरुवार को झारखंड और बिहार के सात स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है। एनआईए ने सीपीआई (माओवादी) नरेश सिंह भोक्ता की हत्या के सिलसिले में यह कार्रवाई की है। इस दौरान एनआईए ने बिहार के गया और औरंगाबाद जिले और झारखंड के पलामू जिले में आरोपियों और संदिग्ध व्यक्तियों के परिसरों की तलाशी ली है। 

एजेंसी ने गिरफ्तार कमांडरों और भाकपा (माओवादी) के ओजीडब्ल्यू/समर्थकों के आवासीय परिसरों में तलाशी ली है। इस दौरान विभिन्न डिजिटल उपकरणों जैसे मोबाइल फोन, सिम कार्ड, आपत्तिजनक दस्तावेजों की जब्ती की गई है।

मामले में कुल अब तक 9 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

बता दें कि एनआईए ने छापेमारी में पांच गिरफ्तार नक्सली कमांडरों और दो संदिग्ध ओवर ग्राउंड वर्कर्स और नक्सलियों के समर्थकों के आवासीय परिसरों की तलाशी ली। एनआईए ने पिछले साल 24 जून को इस मामले को बिहार पुलिस से अपने हाथ में लिया था। मामले में अब तक कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नक्सलियों ने 2 नवंबर 2018 को नरेश सिंह भोक्ता की बेरहमी से हत्या कर दी। 

नक्सलियों को शक था कि नरेश सिंह भोक्ता पुलिस को उनकी खुफिया सूचना दे रहा है। इससे पहले कल बुधवार की सुबह बिहार एनआईए की टीम ने पलामू जिले के माओवादी स्टेट कमिटी सदस्य अभिजीत यादव और सब जोनल कंमाडर राम प्रसाद यादव के घर में छापेमारी की थी। माओवादी अभिजीत यादव छतरपुर थाना क्षेत्र के बंधुडीह गांव का रहने वाला है, जबकि प्रसाद यादव छतरपुर थाना क्षेत्र के बगैया गांव का है। 

क्या है पूरा मामला

उल्लेखनीय है कि प्रतिबंधित आतंकवादी द्वारा बुलाई गई तथाकथित 'जन अदालत' में भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेतृत्व और नक्सल कैडरों द्वारा पुलिस मुखबिर के रूप में लेबल किए जाने के बाद 2 नवंबर 2018 की रात को नरेश भोक्ता का अपहरण कर लिया गया था और उसकी हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद उसका शव बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के बधाई बिगहा गांव के पास बरामद किया गया था। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी। 

टॅग्स :बिहारझारखंडएनआईएPoliceमाओवाली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."