लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: लालू यादव ने बेटी रोहिणी आचार्य की जीत के लिए लगाया एड़ी-चोटी का जोर, सारण में करेंगे कैंप

By एस पी सिन्हा | Updated: April 17, 2024 17:44 IST

Lok Sabha Elections 2024: सारण में लालू यादव के चुनाव का प्रचार में उतरने को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि सारण लालू यादव की कर्मभूमि रही है। सारण के लोगों की मांग थी कि लालू यादव उनके बीच आए। तेजस्वी यादव ने कहा कि सारण के लालू यादव नेता रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देLok Sabha Elections 2024: बेटी रोहिणी आचार्य की जीत के लिए मैदान में लालू और राबड़ीLok Sabha Elections 2024: सारण में दोनों ने रोहिणी आचार्य के समर्थन में रोड शो कियाLok Sabha Elections 2024: रोहिणी की जीत के लिए छपरा में कैंप करेंगे लालू यादव

Lok Sabha Elections 2024: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी अपनी बेटी रोहिणी आचार्य की जीत मुमकिन करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिए हैं। इसके लिए लालू यादव के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने सारण में रोहिणी आचार्य के लिए चुनाव प्रचार किया। सारण में दोनों ने राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के समर्थन में रोड शो करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद भी किया। कहा जा रहा है कि अपनी  ।

सारण में लालू यादव के चुनाव का प्रचार में उतरने को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि सारण पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की कर्मभूमि रही है। सारण के लोगों की मांग थी कि लालू यादव उनके बीच आए। तेजस्वी यादव ने कहा कि सारण के लालू यादव नेता रहे हैं। इसलिए वे वहां क्यों नहीं जाएंगे? उन्होंने कहा कि लालू यादव महागठबंधन एक नेता हैं। जरूरत पड़ी तो वे उस अनुसार अन्य लोकसभा सीटों पर भी चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। दरअसल, लालू यादव ने पहले चरण के चुनाव में जमुई, नवादा, गया और औरंगाबाद में चुनाव प्रचार नहीं किया। 

चारों सीटों पर राजद प्रत्याशियों के लिए तेजस्वी यादव कई बार दौरा कर चुके हैं, लेकिन लालू यादव ने कहीं भी चुनाव प्रचार नहीं किया। अब वह पहली बार चुनाव प्रचार के लिए सारण के लिए निकले हैं। उल्लेखनीय है कि सारण लोकसभा सीट पर रोहिणी आचार्य का सीधा मुकाबला भाजपा के राजीव प्रताप रूडी से है। रूडी यहां से लगातार दो चुनाव जीत चुके हैं। ऐसे में जीत का हैट्रिक लगाने के दावे कर रहे राजीव प्रताप रूडी को इस बार लालू यादव की बेटी से कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ सकता है। 

वहीं, राजद के लिए सारण इस बार प्रतिष्ठा की सीट बनी हुई है। टिकट मिलने के बाद रोहिणी आचार्य पूरे उत्साह के साथ क्षेत्र भ्रमण कर रही हैं और लोगों से संपर्क साध रही है। अब लालू यादव भी अपनी बेटी के लिए यहां अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में हैं। इसलिए अब खुद उन्होंने इस प्रतिष्ठा की लड़ाई वाली सीट पर बेटी की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४आरजेडीजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

भारतजदयू के वरिष्ठ विधायक नरेंद्र नारायण यादव 18वीं बिहार विधानसभा के लिए चुने गए निर्विरोध उपाध्यक्ष

भारतबिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण से बनाई दूरी, जदयू ने कसा तंज, कहा- भाई तेजस्वी दिखे तो बताइए, वो कहां गायब हो गए?

बिहार अधिक खबरें

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."

बिहारबिहार में अब विधायकों, सांसदों, मंत्रियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जांच होगी निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी

बिहारनमामि गंगे प्रोजेक्ट के अधूरा रहने के कारण बिहार में गंगा नदी में अब भी गिराया जा रहा है गंदा पानी

बिहारBihar Assembly Session: विधानसभा में विपक्षी नेताओं का हंगामा, अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद शांत हुए विधायक